Move to Jagran APP

यहां लाखों खर्च कर बनाएं गए दर्जनों मॉड्यूलर टॉयलेट बढ़ा रहे सड़क की शोभा...खुले में शौच को लोग मजबूर Dhanbad News

केंद्र व राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर धनबाद नगर निगम की ओर से झरिया कोयलांचल में सड़क के किनारे बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट का लाभ स्थानीय लोग नहीं उठा पा रहे हैं। कई वर्षों से बना मॉड्यूलर टॉयलेट लोगों की सुविधा देने में असमर्थ है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 02:00 PM (IST)
यहां लाखों खर्च कर बनाएं गए दर्जनों मॉड्यूलर टॉयलेट बढ़ा रहे सड़क की शोभा...खुले में शौच को लोग मजबूर Dhanbad News
मॉड्यूलर टॉयलेट का लाभ स्थानीय लोग नहीं उठा पा रहे हैं। (जागरण)

झरिया, जेएनएन : केंद्र व राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर धनबाद नगर निगम की ओर से झरिया कोयलांचल में सड़क के किनारे बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट का लाभ स्थानीय लोग नहीं उठा पा रहे हैं। कई वर्षों से बना मॉड्यूलर टॉयलेट लोगों की सुविधा देने में असमर्थ है।

loksabha election banner

लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से जगह-जगह बनाए गए दर्जनों मॉड्यूलर टॉयलेट में कई खामियां रह गई हैं। जिसे आज तक सुधारा नहीं जा सका है। यही वजह है कि जिस उद्देश्य से इसे बनाया गया वह सफल नहीं हो पाया है। मॉड्यूलर टॉयलेट में ना पानी ना ही साफ-सफाई की सुविधा है। साफ सफाई नही होने से आसपास के लोग मॉड्यूलर टॉयलेट का इस्तेमाल ना कर खुले में शौच करने जाने को मजबूर है।

वर्जन

अधिकतर टॉयलेट पर ताला लगे हैं। साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है। जो भी खुले हैं वह कुछ ही दिन में गंदे हो गए। इसके बाद लोग उसमें जाने से परहेज करते हैं। कई टॉयलेट की अवस्था जर्जर होती जा रही है। निगम के पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं।

- अनूप साव, झरिया

शहर में जो भी मॉड्यूलर टॉयलेट सड़क के किनारे बनाए गए हैं। वह शोभा का केंद्र बनकर रह गया है। गंदगी की वजह से उसका इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। कई मॉड्यूलर टॉयलेट में पानी नहीं रहने की वजह से उसमें दुर्गंध आती है। इस वजह से अधिकांश लोग इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

- राजन मोदी, झरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.