बड़े बकायेदारों पर डीएमसी ने कसा शिकंजा, 21 को भेजा नोटिस
मौखिक व लिखित नोटिस दिए जाने के बाद भी अब तक किराया नहीं चुकाया गया है। अब इन्हें सात दिनों के अंदर हर हाल में बकाया किराया चुकाने का अल्टीमेटम मिल है।
धनबाद, जेएनएन। नगर निगम का होल्डिंग टैक्स व दुकानों का भाड़ा बकाया रखने वालों की अब खैर नहीं है। हीरापुर पार्क मार्केट, हटिया बाजार, कतरास व सिंदरी अंचल में निगम की दुकानों का भाड़ा बकाया रखने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। निगम ने पार्क मार्केट, पार्क मार्केट मेन रोड सहित हीरापुर हटिया बाजार की 20 दुकानों को उनका बकाया भाड़ा चुकाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
मौखिक व लिखित नोटिस दिए जाने के बाद भी अब तक किराया नहीं चुकाया गया है। अब इन्हें सात दिनों के अंदर हर हाल में बकाया किराया चुकाने का अल्टीमेटम मिल है। इस अल्टीमेटम के बाद भी किराया नहीं चुकाने पर निगम संबंधित दुकानों का आंवटन रद करने का कदम उठाएगा, साथ ही संबंधित दुकानदार से राशि की वसूली भी की जाएगी। दुकानदारों के उपर 31 हजार से 1.80 लाख बकाया निकल रहा है।
बड़े बकायेदारों की सूची
मंटू बिहारी पॉल - 1.56 लाख व 94 हजार
सीमा सेठ गुजराल -1.80 लाख
मो. इरशाद अली -1.50 लाख
अंजू सिंह - 1.41 लाख
विनय सिंह - 1.41 लाख
संदीप कुमार - 1.28 लाख
निर्मल कुमार - 1.28 लाख
संजय कुमार - 1.28 लाख
निलीमा टुडू - 51 हजार
विश्वनाथ कुमार - 48 हजार
पिंटू साव - 47 हजार
कल्लू चंद्र जयसवाल - 44 हजार
बृज बिहारी सिंह- 42 हजार
उमेश साव - 38 हजार
एम देवी - 35 हजार
बिरजू साव - 33 हजार
भोलानाथ रविदास - 32 हजार
महेश साव - 31 हजार
कृष्णा साव - 31 हजार