Move to Jagran APP

Ekal Abhiyan: सरहद पर देश हो रहा मजबूत, विघटनकारी ताकतें आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा

डॉ शर्मा ने कहा कि सरहद पर तो देश मजबूत हुआ है लेकिन आंतरिक रूप से समस्या बनी हुई है। देश की विघटनकारी ताकतें समाज में विभिन्न तरीकों से विष घोल कर लोगों को बांटने का काम कर रही हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 10:30 AM (IST)
Ekal Abhiyan: सरहद पर देश हो रहा मजबूत, विघटनकारी ताकतें आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा
एकल अभियान के बोकारो अंचल में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान मंचासीन अतिथि ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। सरहद की सुरक्षा सैनिक कर रहे हैं। सैनिकों के बदौलत राष्ट्र की सीमा इतनी मजबूत है कि कोई विदेशी ताकत भारत की ओर आंख उठाकर भी नहीं देखता। शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत, संस्कारित भारत, जागृत भारत, स्वाबलंबी भारत, पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से एकल अभियान गांव का सम्मान जगाने का काम कर रहा है। ताकि, आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हो। एकल अभियान के राष्ट्रीय सह अभियान प्रमुख डॉ ललन शर्मा रविवार को एकल अभियान उत्तर झारखंड संभाग के धनबाद भाग के अंतर्गत बोकारो अंचल में आयोजित समागम सह सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 

सेक्टर-3 स्थित सशिविमं में आयोजित कार्यक्रम में डॉ ललन शर्मा बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। डॉ शर्मा ने कहा कि सरहद पर तो देश मजबूत हुआ है, लेकिन आंतरिक रूप से समस्या बनी हुई है। देश की विघटनकारी ताकतें समाज में विभिन्न तरीकों से विष घोल कर लोगों को बांटने का काम कर रही हैं। कभी जाति के नाम पर तो कभी अन्य मुद्दा के सहारे समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जाता है। विदेशी ताकत भी इसी ओर काम कर रहा है। एकल अभियान इन तमाम चुनौतियों को देखते हुए ग्राम उत्थान का काम कर रहा है। प्रकृति तौर पर, व्यवसायिक तौर पर, संस्कार के तहत गांव को स्वाबलंबी बनाया जा रहा है। सभी को देश की आंतरिक समस्या के बारे में समझना होगा, तब ही देश आंतरिक रूप से भी मजबूत बनेगा। 

धर्म के रक्षक वनवासी

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि धर्म के संरक्षक वनवासी ही हैं। इस बात को समझने की जरूरत है। प्रभु श्रीराम को चित्रकूट तक पहुंचाने वाले, दंडकारण्य फिर लंका तक पहुंचने में मदद करने वाले वनवासी ही थे। इसी तरह महाराणा प्रताप का अंत तक साथ देने वाले व शिवाजी महाराज के साथी वनवासी ही थे। रामराज्य की स्थापना करने वाले वनवासी हैं। एकल अभियान का गांव को मजबूत करने का कार्यक्रम नमन योग्य है। वनवासी धर्म संरक्षक हैं, इस बात को हम भूल रहे हैं। विदेशी ताकत इस बात को जानकर ही योजना बनाती है। धर्मांतरण जैसा खेल हो रहा है। विशिष्ट अतिथि चिन्मय मिशन बोकारो की स्वामिनी संयुक्तानंद, बोकारो विधायक बिरंची नारायण व गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने एकल अभियान के कार्यकलाप की सराहना की। समाज के अंतिम वर्ग की मजबूती के लिए इसे जरूरी बताया। 

13 सैनिक सम्मानित, 25 गांव लिया गया गोद

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कृष्ण सिंह, प्रहलाद कुमार वर्णवाल, सुरेश बाबू, दिनेश्वर सिंह, राजीव कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, मनोज कुमार, मनोज कुमार सिंह, गंगेश्वर तिवारी, राजहंस, गौतम कुमार, जनवंत सिंह व राकेश मिश्र को एकल अभियान की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 25 गांव को गोद लिया। संचालन संभाग गतिविधि प्रमुख पप्पू राय ने किया। मौके पर ग्राम संगठन के केंद्रीय प्रमुख संजय साहू, ग्राम संगठन के केंद्रीय सहप्रमुख राधेश्याम शर्मा, रविंद्र कुमार ओझा, संभाग सचिव आयुष तिवारी, गौतम झा (अंचल अध्यक्ष), नीतिन  हलोरिया, कोषाध्यक्ष नितेश मिश्रा, जीतलाल हांसदा, सुभाष महतो, प्रो ओपी सिन्हा, किशन सिंह रूपराय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति कुमार अमित जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद महतो, महिला प्रमुख रविंद्र कौर रूपराय,अशोक महतो, दसरथ मण्डल,  प्राणचंद महतो व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.