Move to Jagran APP

BJP Dhanbad: पुतला दहन को लेकर भाजपा के दो विधायक समर्थकों में बहस, इंद्रजीत के पहुंचने पर राज समर्थक नाराज

भाजपा में सीमांकन विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता की पुत्री अपहरण मामले में उभरा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सीएम के पुतला दहन पर विवाद हो गया। विवाद फिर धनबाद विधायक राज सिन्हा व सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के समर्थकों के बीच हुआ है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 01:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 01:09 PM (IST)
BJP Dhanbad: पुतला दहन को लेकर भाजपा के दो विधायक समर्थकों में बहस, इंद्रजीत के पहुंचने पर राज समर्थक नाराज
भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा व सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा में सीमांकन विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता की पुत्री अपहरण मामले में पुटकी में भाजपा नेताओं के आगमन से उभरा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि वहीं सीएम के पुतला दहन पर विवाद हो गया। विवाद फिर धनबाद विधायक राज सिन्हा व सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के समर्थकों के बीच हुआ।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर राजद्रोह का मुकदमा किए जाने के विरुद्ध भाजपा प्रत्येक मंडल में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रही थी। पुटकी-मुनीडीह के कार्यकर्ता भी इसी कारण जुटे। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पुतला दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनाए गए थे। अभी वे पुतला में आग लगाने ही जा रहे थे कि उन्हें कुछ कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। उनका कहना था कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो चुनाव प्रचार कर बेरमो से लौट रहे हैं। कपुरिया तक पहुंच गए हैं, कुछ देर ठहर जाएं।

पुतला दहन से रोकने पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवींद्र सिन्हा ने विरोध जताया। कहा कि समय और कार्यक्रम निर्धारित है। यहां मेयर मुख्य अतिथि हैं और वे पहुंच चुके हैं तो रुकने का क्या मतलब है। इस पर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। आखिरकार मेयर ने बीचबचाव किया और कुछ देर रुकने का फैसला लिया। इंद्रजीत महतो के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही मेयर ने उन्हीं के हाथ में लुकाठी थमा दी और पुतला दहन करने को कहा।

हालांकि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि यह उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं था। वे तो इधर से गुजर रहे थे। उनके लिए रुकने की जरूरत नहीं थी। बताते हैं कि रामदेव महतो, सुरेश महतो के साथ स्थानीय कुछ युवक भी इनमें शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.