Move to Jagran APP

SNMMCH धनबाद में महिला मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे, फिर हुआ गंदा काम; पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

धनबाद का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल महिला मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना घटी है। अर्थो वार्ड में गिरिडीह की महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ हुआ है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 06:57 AM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 02:02 PM (IST)
SNMMCH धनबाद में महिला मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे, फिर हुआ गंदा काम; पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल धनबाद में महिला मरीज से छेड़खानी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाओं से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल प्रबंधन सबक लेने को तैयार नहीं है। नतीजतन, समय-समय पर महिला मरीजों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटना घट जा रही है। एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई है। मंगलवर की रात गिरिडीह की एक महिला के साथ गंदा काम करने का प्रयास किया गया। इस घटना के विरोध में मरीजों ने हंगामा किया। सरायढेला थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले में धनबाद के तेलीपाड़ा से अमन कुमार साव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। 

loksabha election banner

अर्थो वार्ड में हुआ छेड़छाड़

एसएनएमएमसीएच के अर्थो वार्ड में मंगलवार की देर रात एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। गिरिडीह की महिला तीन दिन पहले इलाज कराने के लिए ऑर्थो वार्ड में भर्ती हुई थी। मंगलवार की रात  भोजन के बाद वह बर्तन साफ करने के लिए बाथरूम में गई। इसी बीच पीछे से युवक पहुंच गया। उसने महिला को बाहों में जकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया। वार्ड में भर्ती मरीजों ने पहुंचकर विरोध किया। विरोध के बाद युवक भाग निकला। इस घटना के विरोध में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की खबर अस्पताल प्रबंधन को मिली। जिसके बाद मौके पर जिला पुलिस बल और होम गार्ड जवान पहुंचे। जिस महिला के साथ धरपकड़ की गई थी उससे पूछताछ की गई और उस शख्स की खोजबीन शुरू हुई। इस बीच वार्ड में जमकर हंगामा होता रहा।

हाल के महीनों में दर्ज हुई दुष्कर्म की दो घटना

बता दें कि इससे पहले हाल ही में मेडिकल कॉलेज के फीमेल वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद एक युवती के साथ भी छेड़खानी हुई थी। इससे पहले एक युवती को होम गार्ड जवान ने अस्पताल के छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। ऑर्थो वार्ड में भर्ती युवती के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अस्पताल में इस तरह की घटना को लेकर भर्ती मरीजों का कहना है कि जब भर्ती मरीज अस्पताल जैसे जगह पर सुरक्षित नहीं होंगे तो फिर सुरक्षा व्यवस्था किस काम की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.