नियोजन की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना
लोयाबाद बासदेवपुर कोलियरी में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को ल
लोयाबाद : बासदेवपुर कोलियरी में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा नेता गीता सिंह की अगुवाई में धरना पर दिया गया। 22 जनवरी से यहां पर कांग्रेस, आजसू व संयुक्त ग्रामीण मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन व धरना चल रहा है। कंपनी का कार्य पूरी तरह से ठप है। बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन आंदोलनकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान करने बजाय परियोजना स्थल से हटने को कहा गया है। इससे आंदोलनकारियों में जबर्दस्त आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी कंपनी का चक्का जाम रहेगा। मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि धरना के माध्यम से कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी गई है। स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन लिए बिना कोई समझौता नहीं होगा। अब तक हम लोग चक्का जाम नहीं किया है इसके बावजूद हमें पत्र क्यों दिया गया? अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना में प्रिया सिंह, सुशीला देवी, किरण देवी, प्रीति सिंह, गीता देवी, खरबूजी प्रामाणिक, राजकुमार बहादुर, संजय सिंह, वीरेंद्र प्रमाणिक, गोला भुइयां, संजू अंसारी, भुवनेश्वर ठाकुर आदि मौजूद थे।