देशभर में फिर बजा धनबाद का डंका, 13,099 करोड़ आमदनी के साथ बना भारतीय रेल में नंबर वन
कोरोना काल में गिरते लोडिग और कम होती आमदनी के बीच धनबाद रेल मंडल ने ऊंची छलांग लगाई है। अप्रैल से लगातार पिछड़ने के बाद अब मुनाफे की पटरी पर सरपट दौड़ लगा दी है। फरवरी में जारी आंकड़े में धनबाद ने अपनी बादशाहत कायम कर ली है। लगभग 14 हजार करोड़ रुपये आमदनी के साथ धनबाद देशभर में नंबर एक पर फिर से काबिज हो गया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद : कोरोना काल में गिरते लोडिग और कम होती आमदनी के बीच धनबाद रेल मंडल ने ऊंची छलांग लगाई है। अप्रैल से लगातार पिछड़ने के बाद अब मुनाफे की पटरी पर सरपट दौड़ लगा दी है। फरवरी में जारी आंकड़े में धनबाद ने अपनी बादशाहत कायम कर ली है। लगभग 14 हजार करोड़ रुपये आमदनी के साथ धनबाद देशभर में नंबर एक पर फिर से काबिज हो गया है। दूसरे नंबर पर बिलासपुर, तीसरे में खुर्दा रोड और चौथे पायदान पर झारखंड का चक्रधरपुर रेल मंडल शामिल है। फ्रेट लोडिग में नंबर वन बनने के साथ ही यात्री ट्रेनों के समय पालन में भी धनबाद मंडल का डंका बजा है। पिछले साल की तुलना में इस बार 88.5 से 97.5 फीसद तक समय पालन में सुधार हुआ है, जो पिछले वर्ष फरवरी की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है।
दुधिचुआ साइडिग से अतिरिक्त आमदनी : धनबाद रेल मंडल को दुधिचुआ साइडिग से करोड़ों की अतिरिक्त आमदनी हुई है। लोडिग पैटर्न में बदलाव कर फरवरी माह में 168 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित हुआ है। इस साइडिग से फरवरी माह में कुल आमदनी 244 करोड़ रुपये की हुई, जो पिछले साल फरवरी से 221 फीसद अधिक है। पिछले साल इस साइडिग से रेलवे को 76 करोड़ की आमदनी हुई थी।
- फरवरी में सात रैक फ्लाई ऐश लोडिग कर बना नया रिकॉर्ड
- पहली बार फरवरी में हुई 81 रैक सीमेंट लोडिग
- पहली बार धनबाद मंडल में शुरू हुई अनाज की लोडिग
- फरवरी में हुई सात रैक आयरन स्टील की लोडिग
-----
किस रेल मंडल की कुल कितनी आमदनी
धनबाद - 13099.6 करोड़
बिलासपुर - 12319.7 करोड़
खुर्दा रोड - 10368.8 करोड़
चक्रधरपुर - 10043.3 करोड़
----
वित्तीय वर्ष में 28 फरवरी तक फ्रेट आय में धनबाद रेल मंडल देशभर में अव्वल है। 31 मार्च तक लोडिग और राजस्व में और बढ़ोतरी होगी।
आशीष बंसल, डीआरएम