14,277 करोड़ आमदनी के साथ धनबाद का देशभर में डंका
लोडिग में भारतीय रेल में नंबर एक पर काबिज रहने वाले धनबाद रेल मंडल का सिक्का इस बार भी चल गया है। 31 मार्च को जारी हुए वित्तीय वर्ष के आंकड़े में धनबाद को 132.4 मिलीयन टन लोडिग और 14277.2 करोड़ आमदनी के साथ देशभर में फिर नंबर वन का ताज मिल गया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद : लोडिग में भारतीय रेल में नंबर एक पर काबिज रहने वाले धनबाद रेल मंडल का सिक्का इस बार भी चल गया है। 31 मार्च को जारी हुए वित्तीय वर्ष के आंकड़े में धनबाद को 132.4 मिलीयन टन लोडिग और 14,277.2 करोड़ आमदनी के साथ देशभर में फिर नंबर वन का ताज मिल गया है। दूसरे पायदान पर बिलासपुर रेल मंडल है। तीसरे में झारखंड का ही चक्रधरपुर और चौथे नंबर पर ओडिशा का खुर्दा रोड मंडल शामिल है। हालांकि लोडिग के मामले में बिलासपुर धनबाद से आगे है। पर आमदनी में धनबाद ने बाजी मार ली है। कोरोना काल के बाद भी नंबर वन का सेहरा बंधने का श्रेय डीआरएम आशीष बंसल ने रेल अधिकारी व कर्मचारियों को दिया है। सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडेय ने कहा कि फरवरी महीने में भी धनबाद रेल मंडल नंबर एक पर था। इस बारऔर बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश होगी।
किस रेल मंडल की कितनी लोडिग और आमदनी
धनबाद - 132.4 मिलीयन टन
आमदनी - 14,277.2 करोड़
बिलासपुर - 136.87
अमदनी - 13,990.2 करोड़
चक्रधरपुर - 134.5
आमदनी - 11,150.3 करोड़
खुर्दा रोड - 128.8
आमदनी - 11,672.2 करोड़
----
सुरक्षित ट्रेन चलाने में मददगार बने रेलकर्मी पुरस्कृत
धनबाद : ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में मददगार बने 22 रेलवे कर्मचारियों को डीआरएम आशीष बंसल ने पुरस्कृत किया। इनमें वैसे कर्मचारी शामिल थे जिन्होंने वैगन में आग लगने, रेलवे ट्रैक में दरार आने, रेल इंजन में आग लगने जैसी घटनाओं की तत्काल सूचना देकर दुर्घटना टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर एडीआरएम अशीष झा समेत अन्य शामिल थे।