Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: अब पश्चिमी विक्षोभ के बादल आए तो भी नहीं बढ़ेगी सर्दी, दिन और रात में ऐसा रहेगा माैसम

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो अगले चार दिनों तक धनबाद और आसपास की आबोहवा शुष्क बनी रहेगी। सर्दी का असर नहीं रहेगा। हालांकि 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:30 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: अब पश्चिमी विक्षोभ के बादल आए तो भी नहीं बढ़ेगी सर्दी, दिन और रात में ऐसा रहेगा माैसम
धनबाद के तोपचांची झील में जल क्रीड़ा करते प्रवासी पक्षी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कई दिनों तक बादलों की आवाजाही रहने के बाद रविवार से मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही ठंड भी गायब हो गई। दिन में खिली तेज धूप में जहां गर्मी का एहसास होने लगा वहीं रात में भी ठंड का असर लगभग खत्म हो गया। सोमवार को भी धनबाद का मौसम ऐसा ही रहेगा। अलसुबह हल्की ठंड के बाद दिनभर धूप खिली रहेगी।शाम ढलने के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी कम सताएगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो अगले चार दिनों तक धनबाद और आसपास की आबोहवा शुष्क बनी रहेगी। सर्दी का असर नहीं रहेगा। हालांकि 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। बादलों के आने से धूप छांव जैसी परिस्थिति फिर से बन सकती है। ऐसे बदलाव के बाद भी ठंड में बढ़ोतरी की संभावना अब नहीं है।

धनबाद के पड़ोस के जिले-बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा का माैसम भी कमोबेस धनबाद की तरह ही रहेगा। हालांकि बोकारो का न्यूनतम तापमान धनबाद के मुकाबले कुछ ज्यादा है। 

गुरुवार तक का संभावित तापमान

सोमवार अधिकतम 32 न्यूनतम 12

मंगलवार अधिकतम 33 न्यूनतम 13

बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 15

गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 16


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.