पहाड़ों पर बर्फबारी से धनबाद में बढ़ी ठंड, 7-8 डिग्री तक जा सकता न्यूनतम पारा
हिमालय की बर्फीली हवाओं के आने से सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि कि 26 से 30 जनवरी तक सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसका ज्यादा प्रभाव पश्चिम बंगाल से सटे हिस्से में दिख सकता है।
जागरण संवाददाता,धनबाद। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर धनबाद और आसपास भी दिखेगा। हिमालय की बर्फीली हवाओं के आने से सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि कि 26 से 30 जनवरी तक सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसका ज्यादा प्रभाव पश्चिम बंगाल से सटे हिस्से में दिख सकता है। मौसम साफ होने साथ ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। 26 की रात से ही मौसम सर्द हो जाएगा। 27 जनवरी से रात के तापमान में और गिरावट का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री तक जा सकता है।
इस साल ज्यादा असर दिखा रही ठंड
पिछ्ले साल जिस तरह बारिश ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था। ठीक उसी तरह इस साल ठंड भी पिछ्ले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। आम तौर पर मकर संक्रांति के बाद ठंड का असर कम होने लगता है। पर इस बार जनवरी के अंतिम हफ्ते में भी ठंड तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने इस बार 15 दिनों का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक इस साल फरवरी में भी ठंड रहेगी।