Dhanbad Weather Update : कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ हुई बारिश से मिली राहत
Weather Update उमस भरी गर्मी से परेशान धनबाद के लोगों को गुरुवार दोपहर बाद राहत मिली। सुबह से धूप-छांव के बीच दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और गरज के साथ बारिश हुई।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Update पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान धनबाद के लोगों को गुरुवार दोपहर बाद राहत मिली। सुबह से धूप-छाव के बीच दोपहर बाद शाम को शहर का मौसम अचानक बदल गया और गरज के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, देश और शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए लोग अपने घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग मौसम का लुफ्त उठाते भी देखे गए।
इससे पहले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं होने से धनबाद में पारा चढ़ गया था। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गयी थी। गुरुवार को सुबह से धूप-छांव की आंख मिचौनी चल रही थी। इधर, मौसम विभाग ने दो अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना था कि गुरुवार की शाम को भी जिले का मौसम बदल सकता है। जो हुआ भी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 10 फीसद कम बारिश हुई है।
अब तक 10 फीसद कम बारिश : एक जून से 30 जुलाई के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 10 फीसद की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, सामान्य बारिश का अनुपात 527.7 एमएम होना चाहिए जो अब तक 473.9 एमएम है।
सोमवार तक का संभावित तापमान
गुरुवार- अधिकतम 34 न्यूनतम 27
शुक्रवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 25
शनिवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 25
रविवार- अधिकतम 34 न्यूनतम 26
सोमवार- अधिकतम 35 न्यूनतम 26