बादलों के छंटते ही धनबाद में रात की ठंड हुई प्रचंड, आज से दिन का हाल होगा कुछ ऐसा
Dhanbad Weather Report धनबाद के माैसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था। इस दाैरान हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी। बादलों के छंटते ही रात में ठंड अचानक बढ़ गई है। दिन में धूप खिल सकती।

जागरण संवाददाता,धनबाद। Dhanbad Weather Report कई दिनों तक घना बादल छाए रहने के बाद 26 जनवरी की रात से ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। 27 जनवरी से इसका ज्यादा असर दिखेगा। शाम ढलने के साथ तापमान में काफी ठंडक रह सकती है। मौसम विभाग में इसके संकेत दे दिए हैं। सुबह देर तक कोहरा छाने के बाद दिन में धूप भी खिलेगी। धूप छाव की आवाजाही भी बनी रहेगी। शाम ढलने पर मौसम दर्द होगा। रात बढ़ने के साथ ठंड भी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर रहने का अनुमान है। धनबाद और पड़ोस के जिले-बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में पिछले चार दिनों से धूप नहीं खिली है। आज खिलने की उम्मीद है।
30 जनवरी तक 8 से 9 के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान
नए साल का पहला महीना जनवरी बीत रहा है। मकर संक्रांति के बाद ठंड घटने लगती है। धनबाद में ठंड घटी भी। लेकिन एक बार फिर रात की फिजा बदल गई है। अचानक ठंड बढ़ गई है। पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज सर्द ही रहेगा। 30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान की बात करें तो इसके 20 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।
फरवरी के पहले सप्ताह से फिर बदल सकता है मौसम
दिसंबर और जनवरी में 3 दफे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से धनबाद समेत पूरे राज्य में घने बादल छाए और कई दिनों तक अलग-अलग जगह पर बारिश भी हुई। फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर मौसम बदलने और हल्की बारिश का अनुमान है। मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव बता रहे हैं कि 5 फरवरी को बसंत पंचमी है। इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से धनबाद में एक बार फिर बादल छा सकते हैं। बारिश की भी संभावना है।बादल छाने हल्की बूंदाबांदी की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि बादल हटते ही ठंड में फिर बढ़ोतरी होगी। फरवरी में आमतौर पर ठंड कम हो जाती है। पर इस बार फिलहाल ऐसी संभावना नहीं दिख रही है।
रविवार 30 जनवरी तक का संभावित तापमान
- गुरुवार अधिकतम 21 न्यूनतम 9
- शुक्रवार अधिकतम 20 न्यूनतम 8
- शनिवार अधिकतम 20 न्यूनतम 9
- रविवार अधिकतम 22 न्यूनतम 9
Edited By Mritunjay