Move to Jagran APP

हिमालय के शिखर से बादलों का निकला काफिला, 22 और 23 को धनबाद समेत इन जिलों में बारिश की संभावना

Dhanbad Weather Forecast News 22 और 23 जनवरी को धनबाद व आसपास बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही शुरू होने से यहां के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 8 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान अगले तीन-चार दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ कर 14 पर पहुंचेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:33 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:38 AM (IST)
हिमालय के शिखर से बादलों का निकला काफिला, 22 और 23 को धनबाद समेत इन जिलों में बारिश की संभावना
झारखंड की तरफ आ रहे हिमालय के बादल ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। धनबाद में पिछले कई दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे हाड़ हिलाने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। बुधवार की रात भी धनबाद का मौसम बेहद दर्द रहा और देर रात तक बर्फीली हवाओं के चलने से कनकनी बढ़ी रही। गुरुवार से इसमें थोड़ी कमी आने की संभावना है।दिन में धूप खिलने के साथ ही रात के तापमान में दो डिग्री तक की बढोतरी का अनुमान है। इसकी वजह हिमालय में आने वाला पश्चिमी विक्षोभ है। 21 जनवरी से हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की आवाजाही से तापमान बढ़ने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। धनबाद के साथ ही पड़ोस के जिले बोकारो, गिरीडीह और जामताड़ा में हल्की बारिश हो सकती है। 

loksabha election banner

कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

22 और 23 जनवरी को धनबाद व आसपास बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही शुरू होने से यहां के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 8 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान अगले तीन-चार दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ कर 14 पर पहुंचेगा। तापमान में बढ़ोतरी से कड़ाके की सर्दी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल जाएगी। हालांकि बादलों की आवाजाही होने से दिन में धूप खिलने की संभावना कम हो जाएगी और एक बार फिर दिन का तापमान सर्द हो जाएगा।

सुबह छाएगा घना कोहरा, फिर खिलेगी धूप

गुरुवार की सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद दोपहर में अच्छी धूप खिलेगी। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद तीन चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। 21 जनवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 22 से दिन में बादल छाने लगेंगे। 23 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

ऐसे चढ़ेगा तापमान

  • गुरुवार अधिकतम 24 न्यूनतम 10
  • शुक्रवार अधिकतम 24 न्यूनतम 12
  • शनिवार अधिकतम 25 न्यूनतम 13
  • रविवार अधिकतम 20 न्यूनतम 14

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.