Move to Jagran APP

कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में धनबाद, पढ़ें-इस पूरे सप्ताह कैसा रहेगा माैसम का हाल

Dhanbad Weather News Update मौसम विभाग की मानें तो हिमालय में 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। इसके बाद 21 जनवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे एक बार फिर धनबाद का मौसम करवट ले सकता है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:41 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:11 AM (IST)
कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में धनबाद, पढ़ें-इस पूरे सप्ताह कैसा रहेगा माैसम का हाल
कड़ाके की ठंड में अलाव पर हाथ सेंकते लोग ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद एक बार फिर कडाके की सर्दी की गिरफ्त में है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर पहुंच गया है। अगले कई दिनों तक ठंड अपना तेवर दिखा सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। सुबह देर तक धुंध छाने के बाद दिन चढ़ने पर धूप खिल रही है। पर धूप में ठंड का एहसास हो रहा है। शाम ढलते ही मौसम बेहद सर्द हो रहा है। रात बढ़ने के साथ ठंड का सितम भी बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाएं शीतलहरी का एहसास करा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के पास बैठे हैं। हालांकि इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। अबोहवा में ठंडक की वजह हिमालय में बर्फबारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से इस ओर बर्फीली हवाएं आ रही है जिससे हाड़ हिलाने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। पूरे हफ्ते ठंडी हवा चलने और मौसम सर्द रहने का अनुमान है।

prime article banner

21 से सक्रिय होगा पश्चिमी विभोक्ष, 22 से फिर छा सकता है बादल

पिछ्ले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई दिनों तक बादल छाए थे। दो दिन बूंदाबांदी भी हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो हिमालय में 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। इसके बाद 21 जनवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे एक बार फिर धनबाद का मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का प्रभाव धनबाद समेत पूरे राज्य में दिखने की संभावना है। बादल आने से तापमान में थोड़ी बढोतरी होगी जिससे ठंड से भी राहत मिलेगी। मानसून के जानकार डा. एसपी यादव का कहना है कि 22 जनवरी या उसके आसपास से धनबाद में फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

21 जनवरी तक का संभावित तापमान

  • मंगलवार अधिकतम 24 न्यूनतम 8
  • बुधवार अधिकतम 25 न्यूनतम 8
  • गुरुवार अधिकतम 25 न्यूनतम 10
  • शुक्रवार अधिकतम 25 न्यूनतम 10

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.