Move to Jagran APP

बारिश थमी तो कोहरे से बढ़ा धुंध, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद अब कैसा रहेगा धनबाद का माैसम

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही धनबाद में बारिश थम गई थी। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक धनबाद और आसपास घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसकी वजह बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाओं का आना है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 12:14 PM (IST)
बारिश थमी तो कोहरे से बढ़ा धुंध, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद अब कैसा रहेगा धनबाद का माैसम
धनबाद-गोविंदपुर रोड में सुबह छाया कोहरा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। पश्चिमी विक्षोभ के असर से धनबाद में कई दिनों तक बादल छाए रहे। 2 दिनों तक हल्की बारिश भी हुई। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम से रात तक फुहारें भी बरसी। हालांकि देर रात से बारिश थम गई। गुरुवार सुबह हल्की धूप खिली है। हालांकि कोहरा छाया हुआ है। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप भी खिलेगी। बादलों की आवाजाही भी होती रहेगी। गुरुवार को धूप छांव की आंख मिचौनी जारी रहेगी। शुक्रवार से सुनहरी धूप खिलने की संभावना है।

loksabha election banner

दो-तीन दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक धनबाद और आसपास घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसकी वजह बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाओं का आना है। इधर मानसून के जानकार डॉ एसपी यादव बता रहे हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 जनवरी तक रहने की संभावना जताई गई थी। पर 12 जनवरी को ही पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न बादल तेजी से निकल गए। इस वजह से अब गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन भर धूप छांव की आवाजाही लगी रहेगी। कभी बादल आएंगे तो कभी धूप खिलेगी।

22 जनवरी से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

जनवरी के तीसरे हफ्ते के खत्म होने के बाद मौसम के एक बार फिर रंग बदलने की संभावना है। 22 जनवरी से आसमान में फिर बादल छा सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। डा एसपी यादव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से एक बार फिर इस ओर बादल आएंगे जिस वजह से दो-तीन दिनों के लिए मौसम में फिर बदलाव होगा। इससे पहले दिसंबर में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला था।

शनिवार से रात में ज्यादा लगेगी ठंड

2 दिनों से हो रही बूंदाबांदी की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बादल छंटने के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रात का तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.