Move to Jagran APP

अभी नहीं म‍िलने वाली कड़ाके की ठंड से राहत...इन दो वजहों से सर्दी ढा रही स‍ितम

बादल हटते ही मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। सुबह देर तक कोहरा छाने के साथ दिन चढ़ने पर धूप खिलने लगी है। शाम ढलते ही ठंड तेवर दिखा रही है। जैसे-जैसे रात बढ़ रही है। सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:39 AM (IST)
अभी नहीं म‍िलने वाली कड़ाके की ठंड से राहत...इन दो वजहों से सर्दी ढा रही स‍ितम
बादल हटते ही मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : बादल हटते ही मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। सुबह देर तक कोहरा छाने के साथ दिन चढ़ने पर धूप खिलने लगी है। शाम ढलते ही ठंड तेवर दिखा रही है। जैसे-जैसे रात बढ़ रही है। सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कई दिनों तक रात का मौसम बेहद दर्द रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया है। 31 जनवरी तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान बर्फीली हवाओं के चलने से ठिठुरन का एहसास होगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि एक फरवरी से ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से अगले एक पखवाड़े तक का जो मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके मुताबिक फरवरी में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। 10 फरवरी तक के लिए की गई मौसम की भविष्यवाणी में बताया गया है कि न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा।

दूसरी ओर, मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव का कहना है कि 5 फरवरी या उसके आसपास एक बार फिर धनबाद और आसपास बादल छा सकते हैं। बादल जाने की वजह पश्चिमी विक्षोभ होगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से फरवरी के पहले हफ्ते में बादल छाने और हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे पहले दिसंबर के अंत में और इस महीने भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो बार मौसम का मिजाज बदल चुका है।

31 जनवरी तक का संभावित तापमान

शुक्रवार अधिकतम 25 न्यूनतम 8

शनिवार अधिकतम 26 न्यूनतम 8

रविवार अधिकतम 26 न्यूनतम 8

सोमवार अधिकतम 27 न्यूनतम 9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.