Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखने लगा असर, आसमान को बादलों ने घेरा

Dhanbad Weather Forecast मानसूनी बादल हिमालय के नजदीक से गुजर कर बंगाल की खाड़ी ओर जा रहे हैं। लो प्रेशर का प्रभाव धनबाद व आसपास में दिखने की संभावना है। वज्रपात का खतरा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 02:52 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखने लगा असर, आसमान को बादलों ने घेरा
Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखने लगा असर, आसमान को बादलों ने घेरा

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर सुबह से ही दिखने लगा है। धनबाद में रविवार सुबह से ही आसमान से धूप गायब है और बादल छाए हैं। गर्मी और उमस भी कम है। मौसम विभाग ने कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 व 24 रहने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर है। यानी कल तक इसमें आठ डिग्री की गिरावट की संभावना है।   

loksabha election banner

मानसूनी बादल हिमालय के नजदीक से गुजर कर बंगाल की खाड़ी ओर जा रहे हैं। इसके अगले 24 घंटे में खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं जहां दो तीन दिनों तक असर दिख सकता है। लो प्रेशर का प्रभाव धनबाद व आसपास भी दिखने की संभावना है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

अब तक 15 फीसद कम बारिश 

धनबाद में अब तक 15 फीसद कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार एक जून से 20 सितंबर तक धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 15 प्रतिशत की कमी है। ताजा आंकड़े के अनुसार सामान्य बारिश का अनुपात 1012.7 एमएम होना चाहिए जो अब तक 856.5 एमएम ही है। 

  • गुरुवार तक का धनबाद का संभावित तापमान 
  • रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 24
  • सोमवार अधिकतम 26 न्यूनतम 24
  • मंगलवार  अधिकतम 32 न्यूनतम 24
  • बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 24
  • गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.