Dhanbad Weather Forecast : कमजोर मानसून के कारण इस हफ्ते कम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
Dhanbad Weather Forecast पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा। इस पूरे हफ्ते मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। 16 से 23 जुलाई के बीच दिन में सामान्य से कम बारिश होगी।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast जिले में गुरुवार तक पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा। इस पूरे हफ्ते मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। 16 से 23 जुलाई के बीच दिन में सामान्य से कम बारिश होगी। दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके बाद 24 से 30 जुलाई के बीच सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पखवाड़े तक वज्रपात से एहतियात बरतना होगा। इधर, गुरुवार को धनबाद में धूप-छांव की आंख मिचौनी जारी है। शहर के आसमान में कभी तीखी धूप निकल आ रही है तो कभी बादल सूर्य के ढक दें रहे हैं। तीखी धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। लोग घरों से बाहर छाता या सिर पर गमछा लेकर निकल रहे हैं।
धनबाद में अब तक 6 प्रतिशत कम मानसूनी बारिश : एक जून से 16 जुलाई के बीच धनबाद में हुई सामान्य बारिश में थोड़ी कमी आ गयी है। सामान्य बारिश का अनुपात 376.1 एमएम होना चाहिए, जबकि वास्तविक बारिश 353.2 एमएम ही हुई है। हालांकि, इससे खेती पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इस बार समय पर आए मानसून के कारण जिले के किसान फसल की बुआई में जुट गए हैं। मौसम विभाग के माने तो इस बार समान्य के आसपास बारिश होगी, जिससे किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
सोमवार तक का संभावित तापमान
गुरुवार- अधिकतम 32न्यूनतम 25
शुक्रवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 26
शनिवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 27
रविवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 25
सोमवार- अधिकतम 30 न्यूनतम 25