Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, माैसम विभाग ने धनबाद में तेज हवा के साथ बारिश की दी चेतावनी

नौ अक्टूबर से बंगाल खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर के जन्म लेने की संभावना है। लो प्रेशर अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इससे ओडिशा व आंधप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 04:06 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, माैसम विभाग ने धनबाद में तेज हवा के साथ बारिश की दी चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना रहा है। इससे तेज हवा के साथ बारिश होगी।

धनबाद, जेएनएन। सुबह से धूप छांव और उमस भरी गर्मी के बीच गुरुवार दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट ले लिया। आसमान में बादल छा गए। बूंदा-बांदी हो रही है। बारिश की संभावना बन रही है। 10 और 11 अक्टूबर को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होगी। माैसम विभाग ने अभी से चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे लो प्रेशर के डिप्रेशन में बदलने के आसार हैं। इससे जोदार बारिश होगी। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार नौ अक्टूबर से बंगाल खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर के जन्म लेने की संभावना है। लो प्रेशर अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इससे ओडिशा व आंधप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा से सटे होने के कारण झारखंड में भी इसका प्रभाव दिख सकता है। खाड़ी के बादल डीप डिप्रेशन की ओर जाएंगे, जिससे धनबाद में भी तेज बारिश की संभावना बन रही है। दूसरी ओर मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव बता रहे हैं कि बिहार के आसपास बने लो प्रेशर के फिडर बादल टुकड़ों में मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। फिडर बादलों का ट्रैक धनबाद से गुजर रहा है। इस वजह से जोरदार गरज के साथ रह रह कर बारिश की संभावना बन रही है। अक्टूबर में धनबाद में अब तक 30 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 44.2 एमएम होना चाहिए जो 57.3 एमएम है। 

      सोमवार तक का  धनबाद का संभावित तापमान

  • गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26
  • शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 25
  • शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25
  • रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26
  • सोमवार  अधिकतम 31 न्यूनतम 26

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.