Dhanbad Weather Forecast: सोमवार सुबह-सुबह जमकर बरसे बदरा, जानिए माैसम विभाग की चेतावनी
Dhanbad Weather Forecast बंगाल की खाड़ी बने लो प्रेशर को बारिश का कारण बताया जा रहा है। माैसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
धनबाद, जेएनएन। शहर में सोमार सुबह-सुबह जमकर बारिश हुई। हालांकि बारिश थोड़ी ही देर हुई लेकिन सड़कों पर पानी लग गया। कई स्थानों पर तो सड़कों पर एक-एक फीट पानी जम गए। वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। बारिश थमी तो लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार रात भी शहर में जमकर बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी बने लो प्रेशर को बारिश का कारण बताया जा रहा है। माैसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर धनबाद में दिख रहा है। धनबाद में सुबह से ही आसमान से धूप गायब है और बादल छाए हैं। गर्मी और उमस भी कम है। मौसम विभाग ने कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 व 24 रहने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर है। यानी कल तक इसमें आठ डिग्री की गिरावट की संभावना है।
मानसूनी बादल हिमालय के नजदीक से गुजर कर बंगाल की खाड़ी ओर जा रहे हैं। इसके अगले 24 घंटे में खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं जहां दो तीन दिनों तक असर दिख सकता है। लो प्रेशर का प्रभाव धनबाद व आसपास भी दिखने की संभावना है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
अब तक 15 फीसद कम बारिश
धनबाद में अब तक 15 फीसद कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार एक जून से 20 सितंबर तक धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 15 प्रतिशत की कमी है। ताजा आंकड़े के अनुसार सामान्य बारिश का अनुपात 1012.7 एमएम होना चाहिए जो अब तक 856.5 एमएम ही है।
- गुरुवार तक का धनबाद का संभावित तापमान
- सोमवार अधिकतम 26 न्यूनतम 24
- मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 24
- बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 24
- गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25