Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: चक्रवात निवार का धनबाद और आसपास के इलाकों में दिखेगा असर, माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Dhanbad Weather Forecast पिछले कई दिनों में धनबाद में ठंड बढ़ गई है। रविवार और सोमवार को न्यूनतम 10 तो मंगलवार से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंच गया है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 10-11 के आसपास रहने की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 12:38 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: चक्रवात निवार का धनबाद और आसपास के इलाकों में दिखेगा असर, माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी
सिटी सेंटर-बरवाअड्डा फोरलेन रोड पर सुबह कोहरा देखने को मिला।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के मौसम में बुधवार 25 नवंबर को भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 26 से मौसम के करवट लेने का अनुमान है। चक्रवात निवार के दक्षिण भारत के समुद्री तट से टकराने के बाद  भारी बारिश की संभावना है। धनबाद और आसपास में इसका असर 26 और 27 नवंबर को दिखेगा। 26 को बादलों की आवाजाही रहेगी।

loksabha election banner

माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि धनबाद समेत उत्तर पूर्वी जिलों में 27 नवंबर को बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि  पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी के कारण ठंड बरकरार रहेगी। पिछले कई दिनों में धनबाद में ठंड बढ़ गई है। रविवार और सोमवार को न्यूनतम 10 तो मंगलवार से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंच गया है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 10-11 के आसपास रहने की संभावना है। चक्रवता निवार के बाद धनबाद में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। 

झारखंड के सबसे ठंडे जिले का रिकॉर्ड बना रहा बोकारो

ठंड की शुरुआत के साथ धनबाद से सटा बोकारो झारखंड के सबसे ठंडे जिले का रिकॉर्ड बना रहा है। रांची समेत दूसरे पहाड़ी शहरों की तुलना में बोकारो का न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। मंगलवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पर रहा। इससे पहले भी आठ से नौ के बीच ही बोकारो का तापमान था। मौसम विज्ञानी के अनुसार, पश्चिम से चलने वाली हवाओंं के कारण बोकारो में सर्दी ज्यादा है। धनबाद में कोयले की आग के कारण दो डिग्री तापमान हमेशा ही अधिक रहता है।

28 नवंबर तक का संभावित तापमान

बुधवार अधिकतम 27 न्यूनतम 11

गुरुवार अधिकतम 26न्यूनतम 14

शुक्रवार अधिकतम 25 न्यूनतम 13

शनिवार  अधिकतम 27 न्यूनतम 12


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.