Dhanbad Weather Forecast : मानसून कमजोर होने से अब तक 13 फीसद कम हुई बारिश, उमस से लोग बेहाल
Weather Forecast धनबाद में अब तक 13 फीसद कम वर्षा हुई है। कई दिनों से बारिश नहीं होने से पारा भी चढ़ा है। इसके कारण आम लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast मानसून के कमजोर होने की वजह से धनबाद व आसपास के इलाके में बारिश का ग्राफ नीचे चला गया है। एक जून से अब तक 13 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा 405.1 एमएम के बजाय अब तक 353.3 एमएम हुई है। कई दिनों तक बारिश नहीं होने से उमस थोड़ी बढ़ गई है। 19 तक बारिश नहीं होने से तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, फिर बारिश होने से पारा में गिरावट आ जाएगा। अगले पखवाड़े तक वज्रपात से एहतियात बरतने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई तक कोयलांचल में बारिश के आसार कम हैं। 20 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है। 20 और 21 के बीच उत्तर पूर्व के कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून कमजोर रहने की वजह से धनबाद समेत सभी आठ उत्तर पूर्वी जिलों में एक जून से 18 जुलाई तक कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट साहिबगंज और देवघर जिले में आई है हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने से इस गिरावट में कमी आ सकती है।
बुधवार तक का धनबाद जा संभावित तापमान
- शनिवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 28
- रविवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 27
- सोमवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 25
- मंगलवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 26
- बुधवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 26