Class 10th CBSE Result 2020: धनबाद के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, डीएवी कोयला नगर के साईं को मिले 99 फीसद अंक
Class 10th CBSE Result 2020 दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन कुमार सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। आर्यन ने गणित में 100 फीसद अंक हासिल किया है।
धनबाद, जेएनएन। Class 10th CBSE Result 2020: सीबीएसई-10वीं 2020 के नतीजे आ गए हैं। सीबीएसई ने बुधवार को दोपहर में नतीजे घोषित किए। धनबाद जिले के 12 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। सबको बेसब्री से परिणाम का इंतजार था। धनबाद के छात्र-छात्राओं ने अच्छे प्रदर्शन किए हैं।
डीएवी कोयला नगर के साईं को मिले 99 फीसद अंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के छात्र साईं कृष्णा को 99 फीसद अंक मिला है। इसी स्कूल के दो छात्रों आस्था कुमारी और राहुल गुप्ता को 98.8 फीसद अंक मिला है। डीएवी कोयला नगर के ही एक अन्य छात्र देवदीप ने 98.6 फीसद अंक प्राप्त किया है। धनबाद से लगभग 12 हजार छात्र दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के आर्यन को गणित में मिले 97.6 प्रतिशत
दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन कुमार सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। आर्यन ने गणित में 100 फीसद अंक हासिल किया है। स्कूल में दूसरा स्थान है।