Indian Railway: झारखंड में Dhanbad Railway Station को मिला पर्यावरण प्रबंधन में ISO का प्रमाण
स्टेशन परिसर वेटिंग हॉल रिटायरिंग रूम रिफ्रेशमेंट एरिया वगैरह में स्वच्छता व स्वास्थ्यप्रद माहौल के लिए धनबाद रेलवे स्टेशन को ISO प्रमाणपत्र मिला है।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 04:39 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 04:39 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन के लिए ISO CERTIFICATE दिया गया है। इसके साथ ही धनबाद रेलवे स्टेशन ISO CERTIFICATE प्राप्त करने वाला झारखंड का पहला स्टेशन बन गया है।
धनबाद रेलवे स्टेशन प्रबंधन के अनुसार स्टेशन परिसर, वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, रिफ्रेशमेंट एरिया वगैरह में स्वच्छता व स्वास्थ्यप्रद माहौल के लिए यह प्रमाणपत्र मिला है। स्टेशन पर सॉलिड वेस्ट को अलग-अलग जमा करने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और ऊर्जा दक्षता में एलईडी की व्यवस्था को भी उन वजहों में जोड़ा गया है, जिसके कारण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। धनबाद जंक्शन स्टेशन ए-वन श्रेणी में शुमार है जहां से दर्जनों ट्रेनों का संचालन होता है। इस स्टेशन से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें