Jharkhand में रेलवे ने रचा इतिहास; लोडिंग में धनबाद रेल मंडल देशभर में नंबर वन, दूसरे पायदान पर चक्रधरपुर Dhanbad News
धनबाद डिवीजन इस बार पहली तिमाही से ही नंबर वन पर था। लगातार पहले पायदान पर रहने वाले डिवीज़न ने 143.22 मिलियन टन लोडिंग के साथ अपनी बादशाहत सलामत रखी है।
धनबाद, जेएनएन। लोडिंग में इस बार झारखंड में रेलवे ने इतिहास रच दिया है। धनबाद रेल मंडल ने सर्वाधिक लोडिंग के साथ देशभर में नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया है। दूसरे नंबर पर इस बार चक्रधरपुर रेल मंडल है। वर्षों से लोडिंग में नंबर रहने वाला बिलासपुर रेल मंडल इस बार फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि ओडिशा का खुर्दा रोड मंडल चौथे नंबर पर है।
पहली तिमाही से ही नंबर वन पर था धनबाद : धनबाद डिवीज़न इस बार पहली तिमाही से ही नंबर वन पर था। लगातार पहले पायदान पर रहने वाले डिवीजन ने अपनी बादशाहत सलामत रखी है। पीआरओ पीके मिश्र के अनुसार रेलवे बोर्ड ने 140.5 मिलियन टन का लक्ष्य दिया था, जिससे 1.8 फीसद ज्यादा लोडिंग किया गया।
किस रेल मंडल की कितनी लोडिंग
- धनबाद - 143.22 मिलियन टन
- चक्रधरपुर - 130.12 मिलियन टन
- बिलासपुर - 130.07 मिलियन टन
- खुर्दा रोड - 122.55 मिलियन टन