चुनाव ड्यूटी में पाकुड़ गये धनबाद के मतदानकर्मी की मौत, एक भर्ती; डीडीसी ने कहा- बीमार था कर्मी Dhanbad News
Jharkhand Assembly Election 2019 धनबाद से पाकुड़ गये चुनावकर्मी बिरुआ हांड़ी की मौत हो गयी। उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि पहले से बिरुआ हांड़ी बीमार था।
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव में धनबाद से पाकुड़ गये चुनावकर्मी बिरुआ हांड़ी की मौत बुधवार की रात को गयी। बिरूआ धनबाद से ही आए दूसरे मतदान कर्मी रतनाम सतनामी के साथ पाकुड़ आये थे। तबीयत बिगडऩे के बाद दोनों को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बिरूआ को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रतनाम का इलाज चल रहा है। बिरूआ धनबाद के कतरास का रहने वाला है। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद से आए दोनों चुनाव कर्मियों की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि पहले से बिरुआ हांड़ी बीमार था। इसी कारण वह अपने परिवार के साथ यहां चुनाव में आया हुआ था। मृतक चुनाव कर्मी का शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।