Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में धनबाद थाना के मुंशी की माैत, बाइक से जा रहे थे औरंगाबाद Dhanbad News

Road Accident प्रेम सिंह झारखंड के पलामू के रहने वाले थे। वे अपनी भगीनी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह बाइक से धनबाद से औरंगाबाद के लिए निकले।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 10:51 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:43 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में धनबाद थाना के मुंशी की माैत, बाइक से जा रहे थे औरंगाबाद Dhanbad News
सड़क दुर्घटना में धनबाद थाना के मुंशी की माैत, बाइक से जा रहे थे औरंगाबाद Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद थाना में पदस्थापित मुंशी (साक्षर आरक्षी) प्रेम सिंह की रविवार तड़के सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह बाइक से बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। वे धनबाद शहर से निकले ही थे कि बरवाअड्डा के पास निरंकारी चौक पर सड़क दुर्घटना हो गई। उन्हें घटनास्थल से उठाकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। 

loksabha election banner

प्रेम सिंह झारखंड के पलामू के रहने वाले थे। वे अपनी भगीनी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह बाइक से औरंगाबाद के लिए निकले थे। इस दौरान करीब पांच बजे सुबह बरवाअड्डा में दुर्घटना हो गई। उनके सिर गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उन्हें उठा कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। प्रेम सिंह के निधन की खबर मिलते ही धनबाद पुलिस परिवार में शोक की लहर दाैड़ गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.