Move to Jagran APP

Satish Singh Murder Case: 5 लाख में हुआ था भाजपा नेता की हत्या का साैदा, विकास सिंह ने मुहैया कराई थी हथियार

Satish Singh Murder Case पुलिस का दावा है कि पल्सर बाइक पर सवार होकर दोनों शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। हथियार धनबाद शहर के अंबिकापुरम निवासी विकास सिंह ने मुहैया कराई थी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:17 AM (IST)
Satish Singh Murder Case: 5 लाख में हुआ था भाजपा नेता की हत्या का साैदा, विकास सिंह ने मुहैया कराई थी हथियार
Satish Singh Murder Case: 5 लाख में हुआ था भाजपा नेता की हत्या का साैदा, विकास सिंह ने मुहैया कराई थी हथियार

धनबाद, जेएनएन। Satish Singh Murder Case  भाजपा के केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। एक पल्सर बाइक भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि बरामद पल्सर बाइक पर सवार होकर दोनों शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। हथियार धनबाद शहर के अंबिकापुरम निवासी विकास सिंह ने मुहैया कराई थी। हत्या का साैदा पांच लाख रुपये में हुआ था। 

loksabha election banner

धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने शुक्रवार की शाम पीसी कर सतीश सिंह हत्याकांड को सुलझा लेने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए उतम महतो व बाबू राजा  भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में शामिल है। हालांकि दोनों का लूट, डकैती का आपराधिक रिकार्ड रहा है। बाबू राजा के खिलाफ लूट डकैती के कुल 11 मामले बैंकमोड़, बलियापुर, जोड़ापोखर,सिंदरी, आसनसोल में दर्ज है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाबू राजा व उतम महतो भाजपा नेता की हत्या में शूटर की भूमिका अदा की है। दोनों को सतीश साव ने पांच लाख रुपये दिए थे। सतीश साव को पांच लाख रुपये व हथियार अंबिकापुरम के विकास सिंह ने दिया था। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के बयान पर विकास सिंह की तलाश में उसके घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस का दावा किया है कि जमीन कारोबारी समीर मंडल हत्याकांड में भी विकास सिंह ने हथियार सतीश साव को उपलब्ध कराई थी। विकास सिंह हथियार का कारोबार भी करता है।

इधर, गिरफ्तार तीनों अपराधियों को जेल भेजने के पूर्व पुलिस सतीश सिंह हत्याकांड की कहानी तैयार कर रही है। पुलिस की कहानी में एक ओर किरदार बंगाल कुल्टी का शकर साव उर्फ शंकर डे है, उसका नाम पुलिस घटना के दिन होंडा सिटी कार से शूटरों को हथियार लाकर दिया था। वह अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस बार पुलिस सतीश सिंह हत्याकांड में दोनों शूटरों व साजिशकर्ता का खुलासा करने का दावा कर रही है। घटनास्थल पर होंडा साइन बाइक पर सतीश सा्व तथा कृष्णा दास को दिखाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.