Move to Jagran APP

तिलक समारोह में सिर्फ एक गोली ने बर्बाद किए तीन परिवार

चासनाला चासनाला के नजदीक नुनूडीह में उदय नाथ पांडेय के पुत्र शशिनाथ पांडेय के तिलकोत्सव म

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 08:32 AM (IST)
तिलक समारोह में सिर्फ एक गोली ने बर्बाद किए तीन परिवार
तिलक समारोह में सिर्फ एक गोली ने बर्बाद किए तीन परिवार

चासनाला : चासनाला के नजदीक नुनूडीह में उदय नाथ पांडेय के पुत्र शशिनाथ पांडेय के तिलकोत्सव में चली एक गोली ने तीन परिवार को बर्बाद कर दिया। विवाह या तिलक समारोह में लोग दिखावा के लिए हवा में गोलियां दागते हैं। नुनूडीह में भी यही हुआ। पिस्टल से दो-तीन गोलियां हवा में दागी जा चुकी थी। उसी दौरान एक गोली पिस्टल में फंस गई। मंच पर कार्यक्रम चल रहा था। महज सात फीट की दूरी पर खड़ा आरा का युवक फंसे पिस्टल को खोलने की कोशिश में लगा था। अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। वधु पक्ष के ही एक युवक को पांव को छूते हुए गोली मंच पर बैठी ठकुराइन सुधा देवी के पेट को भेदते हुए पार कर गई। सुधा देवी ढेर। भगदड़ मची तो कन्या पक्ष के लोग बस पर सवार होकर भाग खड़े हुए। तोपचांची में उन लोगों को भी पकड़ा जा चुका है। वधु पक्ष के लोग हाजत में है तो वर के पिता उदय नाथ पांडेय, उनके भाई, पत्नी समेत कुछ और लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। वर एवं वधु पक्ष के लोगों पर पुलिस ने दबाव बनाया है कि गोली चलाने वाले को हाजिर करें। इधर, मृतका सुधा देवी का परिवार भी बिलख रहा है। दो परिवारों के लोग हिरासत में है तो तीसरा परिवार लाश के सामने आंसू बहा रहा है। 9 एमएम की गोली मिलने से पुलिस के खड़े हो गए कान आम तौर पर 9 एमएम की पिस्टल का उपयोग पुलिस महकमे के लोग करते हैं। तिलकोत्सव में जो गोली बरामद की गई है, वह भी 9 एमएम की है। इस वजह से भी पुलिस के कान खड़े हो चुके हैं। आला अधिकारी जानना चाहते हैं कि आखिर युवक के पास 9 एमएम की पिस्टल कहां से आई है। पंचायत भवन से भागे तो तोपचांची में धर लिए गए आरा के भोजपुर बिहिया से आए वधु पक्ष के लोगों को नुनूडीह पंचायत भवन में ठहराया गया था। महिला को गोली लगने के बाद कन्या पक्ष के लोग बस में सवार होकर आरा के लिए निकल गए। गोली लगने से एक युवक के पांव में जख्म हुआ था, उसे भी वे लोग साथ लेकर गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तोपचांची में उनके बस को रुकवा लिया। नुनूडीह पुलिस छावनी में तब्दील महिला की मौत के बाद नुनूडीह में खूब बवाल हुआ। बुधवार की रात नुनूडीह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। झरिया, जोड़ापोखर, अलकडीहा, लोदना, भौंरा, सिदरी, बलियापुर समेत कई थानेदार आ धमके। पुलिस लाइन से भी दर्जनों महिला एवं पुरुष जवानों ने मोर्चा संभाला। सिटी एसपी बोले कि किसी न छोड़े सिटी एसपी आर रामकुमार देर रात में घटना स्थल पर आए। यातायात डीएसपी राजेश कुमार, झरिया थाना प्रभारी पीके सिंह, जोड़ापोखर थानेदार नंदकिशोर सिंह, सुदामडीह थाना प्रभारी वीके दीक्षित, पाथरडीह के एलके चौधरी से बोले कि जिसने भी कानून हाथ में लिया है, उन्हें नहीं छोड़े। उन्होंने तिलकोत्सव में शामिल सारे लोगों की सूची बनाने का भी निर्देश दिया। मृतका के पति व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल मृतका सुधा देवी नुनूडीह एनबीसीसी कालोनी की निवासी थी। सुधा की मौत के बाद पति बिरजू शर्मा, पुत्र विशाल शर्मा, शुभम, मंटू समेत अन्य रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। पति बिरजू ने कहा कि मेरी पत्नी की हत्या की गई है। सभी लोगो को गिरफ्तार किया जाए। हत्यारे व लड़की पक्ष को भी भगा दिया गया है। मुझे इंसाफ चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.