Move to Jagran APP

कोल माइंस आफिसर्स एसो. के अध्यक्ष बने अरुण सिंह, निर्झर चक्रवर्ती महासचिव

धनबाद कोल माइंस आफिसर्स एसोसिएशन की बीसीसीएल एपेक्स कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बने हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM (IST)
कोल माइंस आफिसर्स एसो. के अध्यक्ष बने अरुण सिंह, निर्झर चक्रवर्ती महासचिव
कोल माइंस आफिसर्स एसो. के अध्यक्ष बने अरुण सिंह, निर्झर चक्रवर्ती महासचिव

धनबाद : कोल माइंस आफिसर्स एसोसिएशन की बीसीसीएल एपेक्स कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बने हैं। वहीं उपाध्यक्ष अरविद कुमार झा और प्रमोद कुमार, महासचिव निर्झर चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव सुरेंद्र भूषण और सतीश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक डोकानिया वहीं संयुक्त कोषाध्यक्ष एसएस जायसवाल बने हैं। शुक्रवार को मतदान के बाद देर रात कोयला नगर सामुदायिक भवन में मतगणना के बाद विजय प्रत्याशी के नामों की घोषणा मुख्य चुनाव पदाधिकारी बीबी राय व चुनाव पदाधिकारी अरविद कुमार सिन्हा ने की। घोषणा होते ही समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अतिशबाजी की। आठ पद के लिए 18 प्रत्याशी खड़े थे। बीसीसीएल में करीब 1432 अधिकारी एसोसिएशन के सदस्य हैं। युवा अधिकारियों की संख्या करीब 750 है। जीत के बाद पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी अधिकारियों के हक के लिए जोरदार ढंग से प्रबंधन के पास रखने का काम करेंगे।

loksabha election banner

इसके पहले हर एरिया कार्यालय में वोट डाला गया। वोटिग होने के बाद बक्सा कोयला नगर लाया गया। वहां मतगणना की गई। हर एरिया में तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक व सह चुनाव पदाधिकारी बनाए गए थे। किसे कितना मिला मत अध्यक्ष :

अरुण कुमार सिंह, कुसुंडा, 704 वोट (विजयी)

किशोर यादव, सेफ्टी विभाग 421 वोट उपाध्यक्ष दो पद :

एके झा कुसुंडा, 648 वोट (विजयी)

अजित सिंह यादव ईजे एरिया,

प्रमोद कुमार सीएचडी, 486 वोट (विजयी) महासचिव पद :

तुषार सिंह, मुख्यालय, 189 वोट

निर्झर चक्रवर्ती बस्ताकोला, 431 (विजयी)

पीके मिश्रा मुख्यालय, 220

उपेंद्र कुमार सिंह ईजे एरिया 250 संयुक्त महासचिव दो पद :

धर्मेंद्र तिवारी सीवी एरिया, 458

सतीश कुमार मिश्रा, बस्ताकोला, 702 (विजयी)

सुरेंद्र भूषण कतरास, 486 (विजयी)

सुमित कुमार कुसुंडा 409। कोषाध्यक्ष एक पद :

अखिलेश सिंह एचआरडी, 380 वोट

आलोक कुमार डोकानिया बस्ताकोला 740 वोट (विजयी) संयुक्त कोषाध्यक्ष एक पद : तुषार कांत कुसुंडा 433

एसएस जायसवाल 688(विजयी)

......... कोयला भवन मुख्यालय कमेटी में तुषार अध्यक्ष, पीके मिश्रा महासचिव अध्यक्ष

तुषार सिंह 150 (विजयी)

नरेश राय 80 उपाध्यक्ष

डा. मीता सिंह निर्विरोध

विक्रम कुमार निर्विरोध महासचिव

डा. केएस सिन्हा 92

पीके मिश्रा 138 (विजयी) संयुक्त सचिव

शुधांशु लहिड़ी 177 (विजयी)

उत्कर्ष बख्शी 135 (विजयी)

एसके मजमुदार 122 कोषाध्यक्ष

गौतम दत्ता निर्विरोध सह कोषाध्यक्ष

कुमार कृष्ण

.........

कल्याण विभाग व केंद्रीय अस्पताल की कमेटी में सभी निर्विरोध :

अध्यक्ष -प्रमोद कुमार

सचिव -अखिलेश सिंह

कोषाध्यक्ष- चंद्रभूषण प्रसाद

............

अधिकारियों के हक के लिए जोरदार ढंग से प्रबंधन के समक्ष मामले उठाएंगे। अधिकारियों से जो वादा किया उस वादा को पूरा करते हुए सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर मुख्यालय तक आंदोलन करेंगे।

-- अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष, सीएमओआइ

........ अधिकारी वर्ग को जो सुविधा और हक मिलना चाहिए वहीं नहीं मिल रहा है। युवा अधिकारियों की कई मांगें है। उन सब पर मिलकर रणनीति तय की जाएगी। जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान करने के लिए प्रबंधन के पास प्रमुखता से बातों को रखने का काम करेंगे।

-- निर्झर चक्रवर्ती, महासचिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.