Move to Jagran APP

नगर निगम करेगा लॉ कॉलेज के पास अतिक्रमण की जांच, निगम ने विधायक को दिया भरोसा

विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को नगर निगम के प्रशासक सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कुमार को बताया कि लॉ कॉलेज के पास एक बड़ा सरकारी भूखंड है। इस भूखंड को घेरने का प्रयास भू माफिया करते रहे हैं। इस पर कई बार विवाद भी हुआ है।

By Atul SinghEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 02:49 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 06:19 PM (IST)
नगर निगम करेगा लॉ कॉलेज के पास अतिक्रमण की जांच, निगम ने विधायक को दिया भरोसा
विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को नगर निगम के प्रशासक सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की। (फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन : विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को नगर निगम के प्रशासक सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कुमार को बताया कि लॉ कॉलेज के पास एक बड़ा सरकारी भूखंड है। इस भूखंड को घेरने का प्रयास भू माफिया करते रहे हैं। इस पर कई बार विवाद भी हुआ है। वर्तमान में भी यह प्रयास जारी है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम अपने स्तर से इस भूखंड की घेराबंदी करे और यहां पर एक पार्क बनवाए ताकि स्थानीय लोगों एवं बच्चों को मनोरंजन का साधन मिले। वातावरण की स्वच्छता बनी रहे और सरकारी जमीन भी अतिक्रमण से बच सके। पहले भी यह क्षेत्र पिकनिक के लिए उपयोग किया जाता रहा है। लेकिन अब चारों तरफ आबादी से घिर गया है। यदि इसकी जल्द घेराबंदी नहींं की गई तो अतिक्रमण से बचाना मुश्किल होगा।

loksabha election banner

विधायक ने एक अन्य मांग पत्र भी सौंपा। इसमें मांग की गई कि नगर निगम के मनइटांड़, बरमसिया, भूली बस्ती  वृंदावन कॉलोनी एवं कोला कुसमा इलाके में बडे़़ छठ तालाब हैं। लेकिन इनके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चारों तरफ आबादी बढ़ जाने की वजह से यह गंदगी और अतिक्रमण का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम इसका सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार करवाए। नगर प्रशासक ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लॉ कॉलेज के पास जमीन की घेराबंदी की जांच कराने और उसे रुकवाने की बात भी कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.