Dhanbad Municipal Corporation: धनबाद नगर निगम गुंडों के बल पर चलाना चाहती है व्यवस्था
नगर आयुक्त का टैक्टाइल मार्केट पर अपनाया गए रवैए पर बैंक मोड़ चैम्बर खफा है। आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। चैम्बर अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने नगर आयुक्त के व्यवहार को दुखद और एवं चिंता जनक बताया।
धनबाद, जेएनएन : नगर आयुक्त का टैक्टाइल मार्केट पर अपनाया गए रवैए पर बैंक मोड़ चैम्बर खफा है। आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। चैम्बर अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने नगर आयुक्त के व्यवहार को दुखद और एवं चिंता जनक बताया। और कहा है कि ऐसा लगता है की उनको देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वाश नही है।
टैक्सटाइल मार्केट के व्यापारियों ने देश की लोकतंत्रिक व्यवस्था के तहत उनके उपर हुए पार्किंग एजेंटों के हमले एवं गोली मार देने की धमकी का विरोध किया था। जो नगर आयुक्त को पसंद नही आ रहा है। ये भारत है चीन,उत्तर कोरिया या अफगनिस्तान नही है। यहांं सभी को बोलने का अधिकार है। पार्किंग वाले वहांं अराजकता का माहौल पैदा किये हुए है। उसपर करवाई नही करके उल्टे व्यापारियों के विरुद्ध ही जांच बैठा कर उनकी अवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इससे साफ जाहिर है की नगर निगम गुंडों के बल पर व्यवस्था चलना चाहते है। पार्किंग के नाम पर जो गुंडई कर रहे है उनसे यारी है। जिसका हमलोग पुरजोर विरोध करते है। ये कृत्य से नगर निगम की साख पर बट्टा लग रहा है। साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार को बदनाम करने की कोशिस है। इसके पीछे कौन लोग है ये सरकार को समझना होगा। वहाँ पार्किंग के नाम पर ऑटो और टोटो का स्टोपेज बनाये जाने एवं व्यापारियों के साथ, महिलाओं के साथ हो रहे दुर्वव्हार के खिलाप चैम्बर अपनी अवाज को और तेज करेंगे। रही बात की होल्डिंग टैक्स की तो हमेशा कैम्प लगवा कर निगम को टैक्स दिलवाते आयें है। टेक्टाइल मार्केट का विवाद जिला परिषद से मालिकाना हक को लेकर चल रहा है। 2011 से मार्केट बंद था अभी खुला है। मामला कोर्ट मे है। वहाँ के लोग जिला परिषद को भाडा दे रहे है। निगम होल्डिंग टैक्स जिला परिषद से वसूल करे।