सुलभ शौचालय में नगर आयुक्त ने मारा छापा, भाजपा नेताओं के पेट में मरोड़ Dhanbad News
धनबाद शहर के मिश्रित भवन स्थित सुलभ शौचालय को स्थानीय ठेकेदार सचिवालय कोड वर्ड के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यहां ठेकेदार फुर्सल के पल में तास के पत्ते फेटते रहते हैं। पैसे हा हिसाब-किताब और लेनदेन भी करते हैं। तास के गेम के दाैरान दान भी लगता है।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम क्षेत्र के कई प्राइम लोकेशन पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां शौच से अधिक अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने लगा है। यही कारण है कि नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कई सुलभ शौचालय पर औचक छापेमारी की। लुबी सर्कुलर रोड के मिश्रित भवन परिसर के सुलभ शौचालय को सील कर दिया। यहां शौचालय परिसर को जुए का अड्डा बना दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद धनबाद भाजपा के एक बड़े नेता संदेह की दष्टि से देखे जा रहे हैं। चर्चा है कि उनके इशारे पर ही कार्रवाई हुआ। छापेमारी के निशाने पर एक भाजपा नेता ही थे। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस कार्रवाई के बाद धनबाद भाजपा की अंदरूनी राजनीतिक गरमा गई है।
इस शौचालय को ठेकेदारों कहते सचिवालय
मिश्रित भवन स्थित सुलभ शौचालय को स्थानीय ठेकेदार सचिवालय कोड वर्ड के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यहां ठेकेदार फुर्सल के पल में तास के पत्ते फेटते रहते हैं। इस पर दान भी लगता है। इसमें कुछ भाजपा नेताओं की भूमिका भी रहती है। इन नेताओं से नाराज भाजपा नेता ने छोपेमारी करवा दी। नगर आयुक्त ने रंगे हाथ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। हालांकि डांट-फटकार के बाद सबको छोड़ दिया गया। सुलभ संचालक को भी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इसके बाद पुराना बाजार सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। यहां भी अराजक स्थिति मिलने पर सील कर दिया गया। दोनों जगह नगर निगम अपने कर्मचारियों की तैनाती कर संचालन करेगा।
अराजक तत्वों को नहीं लगने दिया जाएगा जमावड़ा
नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि सुलभ शौचालय लोगों की सुविधा के लिए है। यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने नहीं दिया जाएगा। जो भी इस मामले में लिप्त पाए जाएंगे, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के प्राइम लोकेशन रणधीर वर्मा चौक, गोल्फ ग्राउंड रोड, मिश्रित भवन, पुराना बाजार और इस जैसे कई अन्य सुलभ शौचालय को विकसित किया जाएगा। यहां मॉडर्न सुविधा उपलब्ध होगी। महिला पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। यहां नाइट भी मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अराजकता से बचा जा सके।