Birsa Munda Park: लॉकडाउन के बाद बिठाकर दिया जा रहा था सुरक्षा गार्डों को पगार, नगर आयुक्त ने हटाया
Birsa Munda Park राजेंद्र सरोवर पार्क सिक्योरिटी पर विचार किया जा रहा है। आमदनी शुरू होने के बाद सिक्योरिटी बहाल करने पर विचार किया जाएगा।
धनबाद, जेएनएन। Security of Birsa Munda Park धनबाद नगर निगम ने राजस्व बढ़ोतरी के साथ ही खर्चों में कटौती करना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पिछले 5 महीने से कोविड-19 संक्रमण की वजह से बंद बिरसा मुंडा पार्क की सिक्योरिटी में लगे 10 सिक्योरिटी जवानों को हटाने का फैसला किया है। इन्हें वापस सिक्योरिटी एजेंसी के पास भेजा जा रहा है। इन पर हर महीने एक लाख रुपये खर्च हो रहा था। इसके अलावा पार्क में नगर निगम के 10 से 12 अपने कर्मी हैं। इन पर भी खर्च हो रहा है। इनके खर्च को मैनेज करने और बेवजह के खर्चो में कमी लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल पार्क खुलने वाला नहीं है और पिछले 5 महीने से बिठाकर सिक्योरिटी एजेंसी को भुगतान किया जा रहा है। नगर निगम के पहले से ही कर्मचारी वहां मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से इतने कर्मी काफी हैं। इसलिए बाकी सिक्योरिटी हटाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह राजेंद्र सरोवर पार्क सिक्योरिटी पर विचार किया जा रहा है। आमदनी शुरू होने के बाद सिक्योरिटी बहाल करने पर विचार किया जाएगा।