DMC: कबाड़ से जुगाड़, कचरा रखने के लिए निगम ने बनाया कबाड़ से डस्टबिन
नगर निगम ने डस्टबिन बनाया है। यह डस्टबिन शहर में जगह-जगह रखा जाएगा। यह देखने में बेहद ही आकर्षक है और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करेगा। इसकी खासियत यह है कि यह देखने में एक हरे भरे पेड़ के समान दिखता है।
धनबाद, जेएनएन। नगर निगम इधर लगातार कुछ न कुछ इनोवेशन कर रहा है। यह सिर्फ इसलिए कि लोग जागरूक हो और कबाड़ का भी प्रयोग बेहतर तरीके से कर सकें। इसीलिए कबाड़ से जुगाड़ को बढ़ावा देते हुए निगम ने कई चीजें बनाई है, लोगों को जागरुक कर सके। हाल ही में बेकार टायर से 12 फीट का हाथी बनाकर कला भवन के सामने खड़ा कर दिया। आने जाने वाले हर इंसान इसकी तारीफ कर रहा है। राजेंद्र सरोवर समेत लुबी सर्कुलर रोड पर प्लास्टिक ढक्कन आकर्षक कलाकारी की है।
अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए नगर निगम ने डस्टबिन बनाया है। यह डस्टबिन शहर में जगह-जगह रखा जाएगा। यह देखने में बेहद ही आकर्षक है और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करेगा। इसकी खासियत यह है कि यह देखने में एक हरे भरे पेड़ के समान दिखता है। निगम ने इससे एक तीर से दो निशाना साधा है, एक तो कबाड़ का प्रयोग डस्टबिन बना दिया और दूसरा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी कर दिया। डस्टबिन बनाने में बेकार पड़ा लोहा, प्लास्टिक एवं एलुमिनियम का ढक्कन, कबाड़ के प्लास्टिक के टुकड़े, नट बोल्ट और रैजीन का इस्तेमाल किया गया है। यह डस्टबिन लगभग 4 फीट ऊंचा है।
नगर निगम इन दिनों कबाड़ से जुगाड़ अभियान पर है। बेकार पड़ी चीजों का प्रयोग कर इस्तेमाल में लाया जा रहा है। शहर को सुंदर बनाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना ही उद्देश्य है। आने वाले दिनों में शहर वासियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।
- सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त