Move to Jagran APP

धनबाद नगर निगम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की बदल गई व्यवस्था, इस काम से चार अंचल मुक्त

Dhanbad Municipal Corporation Birth Death Certificate Issuing Guidelines धनबाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले निगम के पांच अंचल-धनबाद झरिया सिंदरी कतरास और छाताटांड से प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे। अब सिर्फ धनबाद अंचल से जारी किए जाएंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:09 AM (IST)
धनबाद नगर निगम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की बदल गई व्यवस्था, इस काम से चार अंचल मुक्त
धनबाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्माण दिशा-निर्देश ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Municipal Corporation Birth Death Certificate Issuing Guidelines धनबाद नगर निगम ( Dhanbad Nagar Nigam)  ने लोगों को जोर का झटका धीरे से दिया है। सिंदरी हो या कतरास, यहां के लोगों एको जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब धनबाद नगर निगम कार्यालय आना होगा। पांचों अंचल नहीं अब सिर्फ एक अंचल से ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनेगा। अभी तक धनबाद नगर के पांचों अंचल धनबाद, सिंदरी, कतरास, छाताटांड़ और झरिया अंचल से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने की व्यवस्था चली आ रही थी। अब ऐसा नहीं होगा। धनबाद नगर निगम ने इसे सेंट्रलाइज्ड करने का निर्णय लिया है। अब पांचों अंचल का जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र धनबाद अंचल से ही बनेगा।

loksabha election banner

अंचल कार्यालय में आवेदन करने की छूट

धनबाद नगर निगम ने आवेदकों को थोड़ी राहत जरूर दी है। आवेदक अंचल कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का आवेदन कर सकेंगे, लेकिन निर्गत मुख्यालय से ही होगा। अंचल कार्यालय से रोक लगने की वजह से एक जनवरी से एक भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अंचल कार्यालय से नहीं बना है। लोग कार्यालय से वापस लौट रहे हैं। आवेदन भी यह कहकर जमा नहीं लिया जा रहा है कि अब प्रमाणपत्र मुख्यालय से निर्गत होगा। सेंट्रलाइज्ड होने से दूसरे अंचल के लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। जो काम एक सप्ताह में हो जाया करता था, उसे अब 15 दिन से अधिक का समय लग जाएगा।

धनबाद नगर निगम से अंचलों की दूरी

सिंदरी अंचल धनबाद मुख्यालय से 35 और कतरास अंचल 25 किलोमीटर है और झरिया की दूरी 15 किलोमीटर है। यहां से प्रमाणपत्र लेने के लिए लोगों को मुख्यालय आना पड़ेगा। आने-जाने में ही पूरा दिन बीत जाएगा। काम नहीं हुआ तो दोबारा आना पड़ेगा। जितने में प्रमाणपत्र नहीं बनेगा, उससे कहीं अधिक किराया खर्च हो जाएगा।

धनबाद जिला सांख्यिकी के निर्देश पर ऐसा किया गसा है। अब पांचों अंवल का जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र मुख्य कार्यालय से ही निर्गत होगा। आवेदक आवेदन फार्म अंचल कार्यालय में जमा कर सकेंगे।

- सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.