Move to Jagran APP

CM पर जमकर बरसे सांसद पीएन सिंह, कहा- सरकार बदलते ही 12 घंटे में वापस होने लगे मुकदमें Dhanbad News

सांसद पीएन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बदलते ही स्थितियां बदल गई है। अब मुकदमा होने के 12 घंटे में ही उसे वापस लिया जाता है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 09:55 AM (IST)
CM पर जमकर बरसे सांसद पीएन सिंह, कहा- सरकार बदलते ही 12 घंटे में वापस होने लगे मुकदमें Dhanbad News
CM पर जमकर बरसे सांसद पीएन सिंह, कहा- सरकार बदलते ही 12 घंटे में वापस होने लगे मुकदमें Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। सांसद पशुपतिनाथ सिंह (P.N. Singh) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) पर इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्थितियां बदल गई है। राज्य में सरकार बदलने के साथ ही बहुत कुछ दिखने लगा है। भाजपा कभी भी भेदभाव और हस्तक्षेप का कार्य नहीं करती है। अगर हस्तक्षेप का काम करती तो आज झरिया विधायक संजीव सिंह जेल में नहीं होते। कई कार्यकर्ताओं को जेल जाना पड़ा, उनका भी केस रघुवर सरकार वापस ले सकती थी। लेकिन, जेएमएम की सरकार जब बनी तो मुकदमा होते ही 12 घंटे के अंदर  वापस लेने का काम किया है।

loksabha election banner

गौैरतलब है कि 7 जनवरी को बिना प्रशासन के अनुमति के सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में वासेपुर से रैली निकाली गई थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने रैली में शामिल 3000 लोगों पर राजद्रोह का मुकदमा कर दिया था। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन ने इसपर संज्ञान लिया और पुलिस ने राजद्रोह की धारा हटा ली। इधर, रैली में शामिल लोगों ने कहा कि प्रशासन ने रैली के लिए छ: बार अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन टालता रहा। इसके बाद आम सहमति से दिन निर्धारित कर रैली निकाली गई।    

जेएमएम सरकार ने 1932 का खतियान मांगने का काम किया शुरू

धनबाद सांसद पीएन सिंह कहा कि हम नागरिकता कानून के पक्ष में खड़े हैं और इसे पूरी तरह लागू होना चाहिए। वहीं, हेमंत सरकार पर वार करते हुए सांसद ने कहा कि जेएमएम की सरकार 1932 का खतियान मांगने का काम शुरू कर दिया है। सरकार बताए कि जो लोग सालों से यहां रह रहे हैं वे और कहां जाएंगे। कांग्रेस, राजद भी जवाब दें। भाजपा सरकार ने तो सभी को रहने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड की बात नहीं करता, लेकिन धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने परचम लहराने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया है। और जो नहीं हो पाया है उसे आगे हम पूरा करेंगे।

जन-जन तक CAA को लेकर जागरुकता पहुंचाने का संकल्प 

सासंद पीएन सिंह शुक्रवार को जगजीवन नगर चिल्ड्रन पार्क में आयोजित धनबाद विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन व वन भोज में पहुंचे थे। इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा की ओर से किया गया था। कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा सीट पर मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इशारों-इशारों में आने वाले निगम चुनाव में लग जाने के लिए कहा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.