Move to Jagran APP

धनबाद के मेयर पर सरयू के उफान को थामने की जवाबदेही

धनबाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के साथ कोल्हान के चौदह विधानसभा क्षेत्रों में सरयू के उफान को थामने की जवाबदेही धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को मिली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 02:21 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:19 AM (IST)
धनबाद के मेयर पर सरयू के उफान को थामने की जवाबदेही
धनबाद के मेयर पर सरयू के उफान को थामने की जवाबदेही

धनबाद : मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के साथ कोल्हान के चौदह विधानसभा क्षेत्रों में सरयू के उफान को थामने की जवाबदेही धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को मिली है। झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री रंजन पटेल ने भी कोल्हान प्रमंडल में डेरा डंडा डाल दिया है। रंजन पटेल अभी उड़ीसा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। रंजन पटेल और चंद्रशेखर अग्रवाल सीएम रघुवर दास के करीबी हैं और भरोसेमंद भी। इसी नाते अपने गृह प्रमंडल की चौदह विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलाने के लिए उन लोगों को विशेष टास्क दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रभारी ओम माथुर ने मुख्यमंत्री के सुझाव पर दोनों नेताओं को मोर्चा संभालने भेजा है। दोनों नेताओं को विशेष टास्क यह दिया गया है कि पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा को शून्य से बाहर निकाले। पश्चिमी सिंहभूम में विधानसभा की पांच सीटें हैं। एक पर भी भाजपा काबिज नहीं है। झारखंड प्रभारी ओम माथुर के निर्देशानुसार चंद्रशेखर अग्रवाल और रंजन पटेल ने कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा में रहना शुरू कर दिया है। वे लोग चाईबासा से ही पूरे प्रमंडल में भाजपा के चुनाव अभियान पर नजर रखेंगे, जरुरत पड़ने पर उसे दिशा देंगे। चंद्रशेखर अग्रवाल के सुझाव पर ही भूषण पाट पिंगुवा को मझगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। भूषण पाट पिंगुवा आदिवासी हो समाज महासभा से जुड़े हैं। हो समाज में मधु कोड़ा की मजबूत पकड़ को ढीली करने के मकसद से यह रणनीति अपनाई गई है। पश्चिमी सिंहभूम की चक्रधरपुर विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा उम्मीदवार हैं। पिछली बार झामुमो के शशि भूषण सामड जैसे नए चेहरे से पराजित हो गए थे। झामुमो ने फिर सबको चौंकाते हुए सुखराम उरांव को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले भी विधायक रह चुके हैं। चंद्रशेखर अग्रवाल और रंजन पटेल चक्रधरपुर में कमल खिलाने के लिए गांव गांव में जाकर लोगों के मिजाज को समझने में लगे हैं। ::: इनसेट ::: नामांकन के बाद शुरू करेंगे डैमेज कंट्रोल का काम धनबाद मेयर और रंजन पटेल अभी तक पश्चिमी सिंहभूम पर फोकस किए हैं। नामांकन पत्र जमा होने के बाद दोनों नेता सीएम के निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में डैमेज कंट्रोल के लिए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.