Move to Jagran APP

विवाह से पहले जान छिड़का था प्रेमी, अब लेने को हुआ बावला; धनबाद महिला थाना की शरण में प्रेमिका

Dhanbad love marriage Stroy विनोद नगर की रहने वाली अंकू वर्मा ने धनबाद महिला थाना में अपने पति सुमित वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुमित वर्मा टैटू बनाने का काम करता है। दोनों ने महिला थाना में ही शादी की थी।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:29 PM (IST)
विवाह से पहले जान छिड़का था प्रेमी, अब लेने को हुआ बावला; धनबाद महिला थाना की शरण में प्रेमिका
प्रेम विवाह के बाद प्रेमी प्रेमिका में विवाद ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। धनबाद महिला थाना में आकर प्रेम विवाह करने वालों की कमी नहीं है। मां बाप से लड़ कई जोड़े शादी कर महिला थाना में आकर सरेंडर करते ही रहते हैं। मगर यह शादी ज्यादा दिनों तक टिकती नहीं है। ऐसा ही एक मामला फिर से महिला थाना के समक्ष आया है। जहां वर्ष 2021 के जून माह में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े अब एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इस जोड़े ने महिला थाना में ही शादी रचाई थी। अब पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसकी हत्या करना चाहता है।

loksabha election banner

यह है मामला

विनोद नगर की रहने वाली अंकू वर्मा ने शनिवार को महिला थाना में अपने पति के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि उसका पति सुमित वर्मा टैटू बनाने का काम करता है। उन लोगों ने महिला थाना में ही शादी की थी। शादी के दो-तीन माह तक तो सब कुछ ठीक रहा मगर उसके बाद धीरे-धीरे मामला गड़बड़ होता चला गया। अंकू का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। कई-कई दिनों तक वह घर नहीं आता है। यही नहीं उसकी हत्या भी करवाना चाहता है।

पति की जिंदगी में आ गई दूसरी लड़की

अंकू का कहना है कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते वह उस से पीछा छुड़ाना चाह रहा है। पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि उनकी शादी महिला थाना में ही हुई थी। मगर अब वह एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। अंकू की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.