Move to Jagran APP

झामुमो के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी की हत्या, पत्नी को भी मार डाला Dhanbad News

भौंरा गौरखूंटी निवासी झामुमो धनबाद के महानगर उपाध्यक्ष 50 वर्षीय शंकर रवानी और 45 वर्षीय उनकी पत्नी बालिका देवी की नृशंस हत्या शनिवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना की जानकारी सुबह में लोगों को दोनों के घर से नहीं निकलने पर मिली।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 05:23 AM (IST)
झामुमो के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी की हत्या, पत्नी को भी मार डाला Dhanbad News
झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी (फाइल फोटो)।

झरिया, जेएनएन। JMM leader Shankar Rawani killed along with wife Balika Devi सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की गोली मारकर शनिवार की रात हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी का लहूलुहान शव रविवार सुबह भौंरा स्थित घर में मिला। दोनों की हत्या की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी माैके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इस घटना को दो परिवारों के बीच चल रही खूनी लड़ाई के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। 

loksabha election banner

झामुमो के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी एवं उनकी पत्नी बालिका देवी की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। भौंरा के गौरखूंटी में उनका घर है। घर के भीतर ही दोनों को मारा गया। उनके शरीर पर चाकू से वार किया गया। दोनों पर गोलियां भी दागी गईं। हत्यारों ने इस मंशा से वार किया कि दोनों किसी भी हालत में जिंदा नहीं बचें। पुलिस ने घटनास्थल से नौ एमएम की गोली के तीन खोखे और खून से सना एक चाकू बरामद किया। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है। 

घर में शंकर रवानी और उनकी पत्नी ही रहते थे। रविवार की सुबह नौ बजे तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने सुदामडीह थाना और भौरा ओपी को सूचना दी। पुलिस आई और दरवाजा तोड़ा। अंदर जमीन पर पति-पत्नी का खून से सना शव मिला। शरीर में गोली व चाकू के कई निशान थे। शंकर के शरीर पर गंजी व गमछा था जबकि पत्नी साड़ी में थीं। इसके बाद धनबाद व बोकारो से दो खोजी कुत्ते मंगाए गए। दोनों काली मंदिर के पास दो घरों में बार-बार घुसे। उन घरों में रहने वालों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। शंकर का पुत्र करण रवानी चक्रधरपुर में अपनी बुआ के पास रहता है। माता-पिता की हत्या की सूचना मिली तो वह भी शाम में आया। मोहलबनी व सिंदरी से भी उनके कई रिश्तेदार आए। सबका रो-रोकर बुरा हाल था।

धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार, सिंदरी डीएसपी एके सिन्हा, झरिया थाना प्रभारी डॉक्टर पीके सिंह, जोड़ापोखर थानेदार अखिलेश कुमार, भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम, सुदामडीह थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार दीक्षित, पाथरडीह थाना प्रभारी ललितेश्वर चौधरी ने अलग-अलग पहलुओं पर अनुसंधान किया। इधर झरिया की कांग्र्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के अभिषेक सिंह के अलावा कई नेताओं ने रवानी के घर जाकर दुख जताया। सबने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 

झामुमो नेता व उनकी पत्नी के हत्यारे को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटनास्थल से चाकू और तीन खोखे जब्त किए गए हैं। पूरे कांड का सच शीघ्र सामने लाया जाएगा।  

-एके सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक, सिंदरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.