Dhanbad के इंस्पेक्टर Nand Kishore Singh को राष्ट्रपति पुलिस पदक, दो DGP के साथ कर चुके काम
इंस्पेक्टर नंदकिशोर सिंह ने 2 अगस्त को ही धनबाद जिला में योगदान दिया है। योगदान देने के बाद उन्हें 8 सप्ताह के लिए ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल जमशेदपुर भेजा गया है।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 05:16 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। हाल ही में धनबाद पुलिस बल में शामिल हुए इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह को विशेष कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर सिंह को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड के चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी गैलेंट्री अवार्ड मिलेगा।
इंस्पेक्टर नंदकिशोर सिंह ने 2 अगस्त को ही धनबाद जिला में योगदान दिया है। योगदान देने के बाद उन्हें 8 सप्ताह के लिए ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल जमशेदपुर भेजा गया है। नंदकिशोर सिंह 1992 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उनकी बहाली रीडर के पद पर हुई थी। वर्ष 1992 में स्टोनो सब इंस्पेक्टर बहाल हुए नंद किशोर सिंह काफी दिनों तक पुलिस मुख्यालय में सेवा दे चुके हैं। राज्य के पूर्व डीजीपी बीडी राम तथा डीजीपी राजीव कुमार के भी रीडर रह चुके हैं। धनबाद में पोस्टिंग से पूर्व वे होमगार्ड फायर सर्विस के डीपीपी एमवी राव के यहां रीडर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें