Move to Jagran APP

Nitish Kumar Birthday: बिहार के सीएम के जन्मदिन पर धनबाद जदयू ने काटा केक, बताया भविष्य का पीएम

जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा-हम लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जिस प्रकार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में विकास कर रहे हैं उसी तरह एक दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे देश का विकास करेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 05:20 PM (IST)
Nitish Kumar Birthday: बिहार के सीएम के जन्मदिन पर धनबाद जदयू ने काटा केक, बताया भविष्य का पीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर केक काटते जदयू नेता-कार्यकर्ता ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज ( 1 मार्च, 2021) को 70वां जन्मदिन है। धनबाद जिला जदयू ने सोमवार को अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बेकारबांध स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटा गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने-हैपी बर्थडे नीतीश कुमार कहा। इसके बाद सबने केक खाया और नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया। उनके स्वस्थ जीवन और मंगलमय राजनीतिक सफर की कामना की गई। 

loksabha election banner

कार्यक्रम का आयोजन जदयू और नीतीश विचार मंच की तरफ से संयुक्त रूप से किया गया था। धनबाद जिला ग्रामीण जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि आज हम लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जिस प्रकार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में विकास कर रहे हैं उसी तरह एक दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे देश का विकास करेंगे।

महानगर अध्यक्ष राजू सिंह महासचिव सुशील कुमार सिंह गुलाब महतो उचित महतो पार्वती देवी अवधेश महतो अरविंद कुमार राय धनलाल दुबे बैजू सिन्हा शंकर चौरसिया, भगवान दास शर्मा मिथिलेश दुबे सुनील मिस्त्री मुन्ना सिन्हा रामदेव सिंह चंद्रवंशी अनीता देवी पुष्पा पांडे रीता रानी मंडल स्मृति कांत सिंह डॉ राजेश मोहम्मद तनवीर मोहम्मद इकबाल  राम राधेश्याम गुप्ता साधु शरण पासवान राकेश बल्लभ सहाय आशुतोष विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.