Dhanbad Coronavirus News Update: ब्रिटेन से आए व्यक्ति में नहीं मिले कोरोना के लक्षण, क्वारंटाइन में रहना पड़ा
Dhanbad Coronavirus News Update सिंदरी के रहने वाले व्यक्ति दिल्ली के एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के काम के लिए पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन में रह रहे थे। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फैलने के बाद संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया।
धनबाद, जेएनएन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप स्ट्रेन मिलने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप है। इसे लेकर झारखंड सहित धनबाद में भी हाई अलर्ट जारी है। वहीं ब्रिटेन से आए सिंदरी के एक व्यक्ति की क्वारंटाइन अवधि पूरी हो गई है। इस व्यक्ति में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। किसी भी प्रकार के स्ट्रेन के कोई लक्षण दिखे। दो बार की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
11 दिसंबर को आया था धनबाद
सिंदरी के रहने वाले व्यक्ति दिल्ली के एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के काम के लिए पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन में रह रहे थे। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फैलने के बाद संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया। इसके बाद वह 11 दिसंबर को भारत लौट आए। जहां पर एयरपोर्ट पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिर वो सिंदरी आ गए। यहां पर लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी करती रही। यहां भी जांच में वह निगेटिव मिले।
ब्रिटेन से झारखंड लौटे हैं 31 लोग, सभी निगेटिव
पिछले दिनों ब्रिटेन से झारखंड 31 लोग लौटे हैं। यह सभी विभिन्न काम, शिक्षा, व्यवसाय को लेकर ब्रिटेन में रह रहे थे। 11 दिसंबर को सभी झारखंड लौटे हैं। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसमें धनबाद के भी 3 लोग थे। धनबाद में मात्र एक लोग ही आए। 2 लोग दिल्ली में ही रह गए।
ब्रिटेन से आने वालों में धनबाद के तीन लोग थे। फिलहाल एक व्यक्ति अभी धनबाद में हैं। इनमें किसी भी प्रकार के कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।
-डॉ. राजकुमार, प्रभारी, जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग, धनबाद।