Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 83 फीसद से ऊपर, अमूमन 6 दिनों के बाद स्वस्थ हो रहे मरीज
Dhanbad Coronavirus News Updateधनबाद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी 1.06 फीसद है। यानी एक सौ लोगों में लगभग एक व्यक्ति की मौत हुई है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update जिले में कोरोना वायरस एक ओर तेजी से पांव पसार रहा है, तो दूसरी और राहत भरी खबर यह है कि रिकवरी रेट भी धनबाद में तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक 83.88 फ़ीसद लोग ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 2898 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2413 लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने-अपने घरों को लाैट चुके हैं। 454 एक्टिव मरीज हैं। 31 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कोरोना से मृत्यु दर भी धनबाद में कम
धनबाद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी 1.06 फीसद है। यानी एक सौ लोगों में लगभग एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसमें अधिकांश मरीज ऐसे थे जो पहले से हृदय, किडनी, श्वास, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे। कई मृतक हाई बीपी और शुगर के भी मरीज थे। झारखंड में मृत्यु दर 1.18 फीसद के आसपास है।
70 फीसद मरीजों में कम या नहीं मिले लक्षण
जिले में मिलने वाले कोरोना वायरस के मरीजों में 70त्न ऐसे रहे, जिन्हेंं कोई लक्षण नहीं या बेहद हल्के लक्षण थे। यही कारण है कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती गई। अमूमन एक व्यक्ति को अस्पताल में 5 से 6 दिनों तक रहना पड़ा। फिलहाल जिले में 8 कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। इसमें लगभग 700 बेड हैं। केंद्रीय अस्पताल को कोविड-19 बनाया गया है, जहां गंभीर लक्षण के मरीज भर्ती कराए जा रहे हैं। इसके अलावा भूली में दो, जामाडोबा में एक, निरसा में एक, सदर अस्पताल, पीएमसीएच में भी हल्के लक्षण वाले मरीजों को रखा जा रहा है। यहां अलग से कोविड अस्पताल बनाए गए।
एक नजर कोरोना मीटर पर
- कुल संक्रमित की संख्या 2898
- ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2413
- संक्रमित मरीजों की संख्या 454
- मरने वालों की संख्या 31
धनबाद में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। यह राहत की बात है। लोगों से अपील है कि निर्देशों का पालन करें। शारीरिक दूरी का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं।
-डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन, धनबाद।