Dhanbad Coronavirus News Update: धनबाद में मिले 69 नए कोरोना मरीज, अब तक 1475 पॉजिटिव केस, जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus News Update नए कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही धनबाद में कुल कोरोना केस की संख्या 1475 पहुंच गई हैं। अब तक 1113 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 69 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिल हैं। इनमें धनबाद शहर से सबसे ज्यादा 43 संक्रमित शामिल हैं। आईडीएसपी धनबाद के प्रमुख डॉ. जफरुल्ला ने मंगलवार सुबह 12 बजे से रात 9 बजे तक 69 मरीजों के मिलने की जानकारी दी है। इन मरीजों में तीन कोयला नगर के सीआइएसएफ जवान, धनबाद व गोविंदपुर थाना का एक-एक पुलिस कर्मी, बलियापुर बीडीओ आवास का एक कर्मचारी और दो रेलवे कर्मचारी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को देर रात तक कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन सक्रिय हो गया था। एक-एक कर सभी को अस्पताल में एडमिट करना शुरू कर दिया गया। नए कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही धनबाद में कुल कोरोना केस की संख्या 1475 पहुंच गई हैं।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 11 अगस्त, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1314
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 45
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 407
- इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 10
- एसएसएलएनटी : 00
- रेलवे अस्पताल : 06
- कुल : 16
- आईसोलेशन : 05
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 10
- सदर अस्पताल : 211
- बाघमारा : 05
- टुंडी : 00
- कुल : 226
- कुल पॉजिटिव केस : 1475
- एक्टिव केस : 303
- संक्रमण से ठीक हुए : 1113
- निधन : 25
किस इलाके में कितने मरीज मिले
- धनबाद
- रेलवे हॉस्पिटल-2
- पानी टंकी-1
- सिटी सेंटर-1
- भूली ए ब्लॉक-1
- हीरापुर-3
- पुलिस लाइन हीरापुर-3
- सीआइएसएफ कोयलानगर-2
- हिल कॉलोनी जीआरपी-2
- पुराना बाजार-1
- सरायढेला-2
- सहयोगी नगर-2
- भूली ई ब्लॉक-1
- धनबाद खास-11
- हाउसिंग कॉलोनी-1
- बेकारबांध-1
- मनईटांड़-2
- भूली-6
- दलबेड़ा-1
- धनबाद थाना-1
- झरिया
- भागा-1
- कतरास मोड़-1
- लोदना-1
- सिंदरी -3
- स्टेशन रोड-1
- जियलगोड़ा नंबर दो-1
- झरिया बाजार-1
- बलियापुर
- बीडीओ आवास कर्मी-1
- बलियापुर बाजार-1
- बाघमारा
- कतरास-1
- सिजुआ-1
- राजगंज-1
- खरखरी-1
- महेशपुर-4
- श्यामडीह-1
- गोविंदपुर
- गोविंदपुर थाना-1
- बरवाअड्डा-1
- अन्य-2