Dhanbad Coronavirus News Update : धनबाद में आज फिर मिले 49 कोरोना पॉजिटिव, SBI के 15 कर्मी संक्रमित
Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में गुरुवार को भी 49 पॉजिटिव मिले है। इससे पहले बुधवार को 61 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे जिसे लेकर लोगों में खौफ है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद जिले में गुरुवार को भी कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जिले में आज फिर से एक साथ 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच के कुल 15 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों को सेंटर अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही धनबाद जिले में अब तक कोरोना के कुल 645 केस सामने आए हैं। इनमें से 430 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, इससे 14 लोगों की जान भी जा चुकी है।
इससे पहले बुधवार को भी जिले में एक साथ 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। जिले में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहर में कोरोना वायरस का फैलाव बहुत तेज है। धनबाद में मंगलवार को भी 37 नए मरीज मिले थे। इनमें धनबाद शहर से ही सिर्फ 27 मरीज शामिल हैं।
अब तक 14 की हुई मौत : धनबाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ अब मौत का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। बुधवार की सुबह सेंट्रल अस्पताल (Covid-19) में भर्ती कतरास के एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग 12 दिन पूर्व से ही कोविड-19 अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। आखिरकार बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 14 हो गई है।