Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: सांसद पीएन सिंह के बॉडीगार्ड को कोरोना, 23 मीडियाकर्मियों ने वायरस को दी मात; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin कोरोना संक्रमित 26 मीडियाकर्मियों में से 23 ने कोरोना को मात दी है। इन्हें जल्द ही कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: धनबाद में कोरोना का संक्रमण जारी है। सोमवार को भी 6 नए केस मिले। इनमें सांसद पीएन सिंह का एक बॉडीगार्ड और धनबाद जिला भाजपा का एक मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। हालांकि सोमवार को अच्छी खबर भी आई। कोरोना संक्रमित 26 मीडियाकर्मियों में से 23 ने कोरोना को मात दी है। इन्हें जल्द ही कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। धनबाद जिला प्रशासन की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब यहां कोरोना केस की संख्या 326 हो गई है।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिन: 13 जुलाई, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1288
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 151
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 298
- इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 48
- पीएमसीएच : 11
- एसएसएलएनटी : 05
- रेलवे अस्पताल : 09
- कुल : 73
- आईसोलेशन : 00
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 17
- सदर अस्पताल : 114
- बाघमारा : 00
- टुंडी : 00
- कुल : 131
- कुल पोजिटिव केस : 326
- एक्टिव केस : 88
- संक्रमण से ठीक हुए : 230
- आउट स्टेशन केस : 05
- निधन : 03
भाजपा सांसद पीएन सिंह का एक अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह रविवार को ही पं. बंगाल से धनबाद लौटा था। लौटने के बाद अंगरक्षक ने पीएमसीएच में अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सांसद सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी।