Dhanbad Corona News Update : धनबाद डीआरएम हुए कोरोना पॉजिटिव, कई दिनों से नहीं आ रहे थे दफ्तर
Dhanbad Corona News Update धनबाद डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रविवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गयी। वो कई दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे थे।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update धनबाद डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रविवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गयी। वो कई दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने बंगले के कर्मचारियों को भी हटा दिया था। इससे पहले डीआरएम ऑफिस के दो अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। शुक्रवार को उनके पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार तक के लिए डीआरएम ऑफिस बंद कर दिया गया था। इन घटनाओं को लेकर रेल अधिकारी व कर्मचारियों में भय का माहौल है।
डीआरएम के संक्रमित पाए जाने के बाद धनबाद रेलवे में खलबली मची हुई है। उन अधिकारियों की नींद उड़ गई है जो डीआरएम के सीधे संपर्क में थे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अब इन अधिकारियों की भी जांच शुरू की गई है। इधर, डीसी उमाशंकर सिंह ने बताया कि डीआरएम को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं पर उनका इलाज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले रेलवे कर्मचारी, जीआरपी जवान सहित कई संक्रमित हो चुके हैं।
तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद भी कोचिंग डिपो बंद नहीं : धनबाद कोचिंग डिपो में तीन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी डिपो में नियमित रूप से काम कराया जा रहा है। इससे दूसरे कर्मचारियों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि टीएलआई व कैरेज विभाग के कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद भी संक्रमण की रोकथाम के उपाय के बगैर ही काम लिया जा रहा है।