Dhanbad Corona News Update धनबाद में मिले 62 नए पॉजिटिव मरीज, 55 लोगों ने कोरोना को हराया भी
Dhanbad Corona News Update जिले में शनिवार को कुल 62 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना को हराकर स्वास्थ हुए 55 लोगों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update धनबाद जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को कुल 62 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें से धनबाद शहर के 38 मरीज शामिल है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1234 हो गई है। इसमें एक्टिव केस की संख्या 354 है। वहीं, कोरोनावायरस की चपेट में आने से अब तक 23 लोगों ने अपनी जान गवाई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 890 लोगों ने कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। स्वास्थ हुए लोगों में से 55 को शनिवार को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। अब ये 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को भी तीन डॉक्टर, दो स्वास्थ्य कर्मी समेत कुल 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। पॉजिटिव डॉक्टरों में से दो पीएमसीएच के पीसीएम विभाग के हैं। इसमें एक महिला और एक पुरुष हैं। जबकि एक अन्य पॉजिटिव डॉक्टर निजी क्लीनिक में दमा एवं छाती रोग विशेषज्ञ हैं। दूसरी तरफ सदर अस्पताल की एक गर्भवती महिला कर्मचारी और पीएमसीएच का एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को धनबाद शहर से ही सिर्फ 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।