Dhanbad Corona News Update : धनबाद थाने के 2 ASI समेत 31 संक्रमित मिले, एक निशानेबाज भी पॉजिटिव
Dhanbad Corona News Update धनबाद थाने के दो एएसआइ समेत जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित कुल 31 नए मरीज मिले हैं। इसमें एक निशानेबाद खिलाड़ी भी शामिल है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को धनबाद जिले में कुल 31 कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीज मिले हैं। धनबाद थाने के दो एएसआइ भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, श्रमिक नगरी भूली में एक साथ पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। धनबाद के एक निशानेबाज खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात तक संक्रमित पाए गए मरीजों को उनके नजदीकी कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी है।
धनबाद में अब तक 31 लोगों की गई जान : जिला प्रशासन के उपलब्ध आंकड़ों की माने तो धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 31 लोगों की जान गई है। फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 2898 पहुंच गई है। हालांकि, इसमें से 2413 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। फिलहाल कुल सक्रिय केसों की संख्या 454 है।
44 लोगों ने दी कोरोना वायरस को मात : रविवार को धनबाद के विभिन्न Covid-19 अस्पताल में भर्ती कुल 44 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके बाद सभी को 14 दिन के होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। जिले में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कहां कहां मिले मरीज
- धनबाद: मुनी डीह 1, डीजीएमएस गोल्फ ग्राउंड, 1, भूली डी ब्लॉक 5, धनबाद थाना दो, विनोद नगर 4, मटकुरिया दो, हाउसिंग कॉलोनी एक, केंदुआ बाजार एक, नया बाजार एक, मनइटांड़ एक।
- झरिया: पाथर डीह लोको बाजार एक, बोर्रागढ़ एक, डुमरी तीन नंबर 1, एसीसी सिंदरी 1।
- बाघमारा: रूदी कपूरिया एक, महुदा एक, कोल डंप कॉलोनी कतरास एक, केसरगढ़ एक, लखनपुर एक, मुर्रा डीह 1, मालखेड़ा 1।
- निरसा, तालडांगा 1